इंदौर : कांग्रेस को जनता ने ही नहीं उसके अपने लोगों ने भी नकार दिया है। ऐसे में कांग्रेस का भविष्य क्या होगा ये कोई नहीं बता सकता सिवाय दिग्विजय सिंह के। ये कहना है बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का। वे आईडीसीए के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनके सवालों का जवाब दे रहे थे।
उत्तराखंड में सीएम का नाम अभी तय नहीं।
विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन होगा, ये अभी तय नहीं है। इस बारे में गठित समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर कोई कुछ भी लिख सकता है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे कप्तान सिंह सोलंकी के ट्वीट ‘आप पार्टी की कार्यशैली से अन्य दलों को सीखने की जरूरत है’ को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय का कहना था कि यह सोशल मीडिया की खूबसूरती है कि वहां कोई भी अपने मन की बात लिख सकता है।
कोई भी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौती नहीं है।
यह पूछे जाने पर की क्या आम आदमी पार्टी आनेवाले समय में बीजेपी के लिए चुनौती बन सकती है..? इस पर कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल भी बीजेपी के लिए चुनौती नहीं बन सके ऐसे में आम आदमी पार्टी चुनौती बन सकती है, इसकी कोई संभावना नजर नहीं आती।
Related Posts
November 20, 2021 वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त शिकारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की तेंदुए की खाल व नाखून बरामद
इंदौर : तेंदुए की खाल की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच व खुड़ैल पुलिस की […]
April 3, 2022 इंदौर के मास्टर प्लान के लिए अब समाजसेवी और जन संगठन उतरेंगे सड़कों पर
बहुत हुआ अनुरोध, अब सीधे आंदोलन ।
सर्वदलीय समिति के बैनर तले लोगों को जोड़ा […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]
December 16, 2021 टैक्स ऑडिट के महत्वपूर्ण बिंदुओं की सेमिनार में दी गई जानकारी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर ने 'इम्पोर्टेन्ट इश्यूज इन टैक्स ऑडिट' विषय […]
November 13, 2021 प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी किए तैनात
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता […]
November 8, 2022 जनसेवा अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारी पुरस्कृत
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर और सांसद लालवानी ने किया पुरस्कृत।
इंदौर : […]
August 16, 2026 स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे आकाश विजयवर्गीय, किया ध्वजारोहण
इंदौर :, देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ग्रीनलैंड उच्चतर […]