कांग्रेस नेता के मासूम भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी निकले करीबी रिश्तेदार

  
Last Updated:  February 7, 2023 " 02:14 pm"

इंदौर : महू में एक कांग्रेस नेता के 8 साल के भतीजे का अपहरण करने के बाद परिवार से चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और बाद में बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव महू में ही एक पुलिया के नीचे मिला। किशनगंज थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम पिगडंबर का बेटा हर्ष (8) रविवार शाम 6 बजे सेे घर से लापता था। परिजन ने अपने गांव के साथ ही आसपास के कई क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की। पुलिस ने बताया कि हर्ष रविवार को बाहर खेल रहा था। वह पांच बजे के आसपास अपनी सायकल से घूम रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। इसके बाद ही परिजन को फोन आया, जिसमें फिरौती के बतौर चार करोड़ रुपए मांगे ही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में बच्चा जाता हुआ दिखा, वहीं पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले। पुलिस ने कार बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी रितेश जितेंद्र सिंह का भांजा है। वह परिजनों के साथ हर्ष को ढूंढने का नाटक करते हुए दूसरे आरोपी विक्की को पल पल की खबर दे रहा था। पहले आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी विक्की को भी धर – दबोचा। विक्की भी फरियादी जितेंद्र सिंह का करीबी रिश्तेदार बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि दोनों आरोपी बच्चे के बहला फुसलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर लाश बाई ग्राम के जंगल में फेंक दी। पुलिस ने बालक हर्ष का शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक मृतक हर्ष के परिवार का प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। जिस दिन हर्ष की हत्या हुई उसी दिन रविवार को इस विवाद में सबके बीच में बातचीत भी हुई थी। यह बातचीत खत्म होने के बाद ही हर्ष को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *