इंदौर : पारुल साहू के बीजेपी छोड़ कांग्रेस जॉइन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस में व्यक्तियों का टोटा है, इसलिए वह प्रत्याशी ढूंढ रही है। कांग्रेस की जो पिछली सूची आई है उसमें बमोरी से लेकर भांडेर व ग्वालियर तक सब आयातित लोग हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि जैसी कांग्रेस की हालत है वैसी ही उसमें जाने वालों की भी है।
सीएम रहते क्यों नही गए ग्वालियर।
कमलनाथ के ग्वालियर दौरे को लेकर कटाक्ष करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब वे सीएम थे तब उन्हें ग्वालियर की याद नहीं आई। हमारे सवालों का जवाब कांग्रेस के पास नहीं है क्योंकि हम सच बात पूछते हैं।
इमरती देवी बन सकती हैं डिप्टी सीएम।
इमरती देवी के डिप्टी सीएम बनने संबंधी बयान पर नरोत्तम ने कहा कि इसमें कांग्रेस को क्या दिक्कत है..? हमारें नेता चाहें तो वे डिप्टी सीएम बन सकती हैं। जिन नेताओं का नाम वे ले रहीं हैं, वे उन्हें डिप्टी सीएम बनाने में सक्षम हैं।
15 महीने में किसी को रोजगार नहीं दिया।
कांग्रेस के बेरोजगार दिवस मनाने पर तंज कसते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि 15 माह के शासनकाल में कांग्रेस ने एक भी रोजगार नहीं दिया। किसी भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया।कांग्रेस झूठ बोलने वाली और किसानों को धोखा देने वाली पार्टी है।
Related Posts
March 11, 2023 इंदौर जिला कांग्रेस की कमान पुनः सदाशिव यादव को, शहर अध्यक्ष का मामला अधर में..!
नई दिल्ली : एआईसीसी ने इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति […]
August 19, 2025 मंत्री, महापौर, सांसद सफाई अभियान में हुए शामिल, लगाई राजवाड़ा क्षेत्र में झाड़ू ।
इंदौर : गोगानवमी उत्सव के चलते नगर निगम इंदौर के सभी सफाई मित्र सोमवार को अवकाश पर रहे। […]
March 31, 2025 गणेश मंडल में दी जाएगी गीत रामायण की प्रस्तुति
रामनवमी के उपलक्ष्य में 06 अप्रैल को होगा कार्यक्रम।
इंदौर : गणेश मंडल में रामनवमी […]
December 30, 2020 जहरीली शराब बेचने वाले आरोपी को 1वर्ष 5 माह का सश्रम कारावास
इंदौर : जहरीली शराब बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने […]
September 5, 2020 जिंसी हाट मैदान में निर्मित ओटलों का लॉटरी से किया आवंटन इन्दौर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में निर्मित 228 ओटलों का आवंटन […]
August 12, 2020 कोरोना त्रास से हे केशव अब मुक्ति का करो शंखनाद… "अंधियारी काल-कोठरी को तुमने जन्मस्थल बनाया, पर कंस के भयंकर त्रास से भक्तों को […]
February 9, 2019 बहुउद्देशीय कला संकुल का भूमिपूजन इंदौर: एमजी रोड स्थित मराठी मिडिल स्कूल परिसर और ललित कला संस्थान की जमीन पर बहुउद्देशीय […]