केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं युवा मोर्चा कार्यकर्ता- चहल

  
Last Updated:  March 22, 2022 " 09:19 pm"

इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल अपने तीन दिवसीय प्रदेश के दौरे पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर एवं जिला के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की फ्रंटलाइन हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का चेहरा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं, चाहे वह उज्जवला योजना हो, मुफ्त में राशन देना हो या आयुष्मान योजना हो ऐसी अन्य सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों जैसे 23 मार्च को शहीद दिवस, 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, 15 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन की योजनाओं के विषय में चर्चा की।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे,प्रदेश मंत्री शुभेन्दु गौड़, सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रखर दवे, कार्य समिति सदस्य हिमांशु आत्रिवाल,विजय चौहान, नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर महामंत्री रोहित चौधरी, सौगात मिश्रा, विवेक शर्मा, वीर सिंह चौहान महेश बसवाल,अंकित परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *