भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौरभ शर्मा ने तीन महीने पहले कैफे पर नशा बिकने की शिकायत की थी।
इंदौर : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कैफे संचालक व उसके साथियों ने भाजपा नेता सहित अन्य युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल भाजपा नेता ने कैफे संचालक पर नशा बेचने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी खंडवा रोड़ निवासी सौरभ शर्मा की शिकायत पर शिवाय कैफे के संचालक शिवाय और विवान मुकाती पर केस दर्ज किया गया है। सौरभ भाजयुमो का पदाधिकारी है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह विष्णुपुरी कॉलोनी में कैफे के सामने खड़ा था। आरोपित नशे की अवस्था में आया और चाकू से हमला कर दिया। उसके साथ चार लोग भी थे। दोस्त शिवम अहिरवार ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से हमला किया। सौरभ के मुताबिक, कैफे पर नशाखोरी होती है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है। करीब तीन महीने पूर्व उसकी शिकायत की थी। आरोपी कैफे संचालक ने इसी रंजिश में हमला किया है।
Related Posts
February 23, 2019 सरकार, बीसीसीआई का फैसला हमें मंजूर होगा-विराट नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि पाकिस्तान के साथ खेलने या न […]
June 7, 2019 बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन इंदौर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती का कड़ा विरोध करते हुए […]
April 3, 2017 एक्शन में योगी: अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू […]
September 22, 2020 दिवंगत जेल प्रहरी का भी निकाल दिया तबादला आदेश, कांग्रेस विधायक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भोपाल : मध्य प्रदेश जेल विभाग में एक मृत प्रहरी रशीद खान का ट्रांसफर किए जाने को लेकर […]
January 2, 2017 यू डी टी/नोडल अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया अभी अभी लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने वर्ष 2017 की शुरुआत के दूसरे ही दिन आरोपी गजेंद्र […]
March 4, 2021 17 मार्च को होगी देवी अहिल्या गृह निर्माण सोसायटी की साधारण सभा
मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध की गई कार्रवाई के […]
February 2, 2017 नोटबंदी: आयकर विभाग 18 लाख खाताधारकों से करेगा पूछताछ
नई दिल्ली।सरकार ने नोटबंदी के बाद बैंक खातों में संदिग्ध तौर पर नकदी जमा कराने वाले […]