इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने में तो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सफल रहा है लेकिन मृत्यु दर पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को भी 3 मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। कुल पॉजिटिव मामलों में से अभी तक हुई मौतों का औसत निकाला जाए तो अभी भी इंदौर में मृत्यु दर 5 फीसदी के ऊपर चल रही है।
23 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 4 जुलाई को 1584 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए, 1271 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 1238 निगेटिव और 23 पॉजिटिव पाए गए। 2 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले और 8 को जांच योग्य नहीं होने से खारिज किया गया। आज दिनांक तक की बात करें तो 91 हजार 459 सैम्पल्स की जांच की गई है। 4833 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज ठीक हो गए हैं।
3 और मरीजों की मौत, मृत्यु दर 5 फीसदी के ऊपर…!
शनिवार को कोरोना संक्रमित 3 और मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 244 मरीज मौत के मुंह में समा चुके हैं। इनका कुल पॉजिटिव मरीजों से औसत देखा जाए तो कोरोना मृत्यु दर 5 फीसदी से ज्यादा है, जो प्रशासन के लिए गहन चिंता और चिंतन का विषय होनी चाहिए।
45 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शनिवार को 45 और मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग में विजय पताका फहराई। इन्हें मिलाकर आज तक कुल 3772 मरीज कोरोना को परास्त कर चुके हैं। 817 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
December 19, 2020 23 दिसम्बर से प्रारंभ होगा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव, भक्तों को स्वच्छता सहित दिलाए जाएंगे 5 संकल्प
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में गीता जयंती महोत्सव का 63वां आयोजन इस बार 23 से 27 […]
November 29, 2019 उम्र के बंधन से बीजेपी में बढ़ रहा असन्तोष इंदौर : (कीर्ति राणा) भाजपा संगठन चुनाव में उम्र का बंधन पार्टी में असंतोष का कारण बन […]
August 9, 2020 सांसद लालवानी ने लिया एयरपोर्ट विस्तार कार्य का जायजा, वैकल्पिक मार्ग का काम शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश इंदौर : कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सांसद शंकर लालवानी एयरपोर्ट पहुंचे और सुरक्षा […]
August 11, 2025 समाज है तो सद्भावना है, यह सोसायटी अर्थात सोशल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है..
मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए बोले संघ प्रमुख […]
February 11, 2022 बीजेपी के निधि समर्पण अभियान में पहले दिन 50 लाख एकत्रित हुए
इंदौर : बीजेपी के निधि समर्पण अभियान में नगर में पहले ही दिन 50 लाख रुपए की राशि […]
June 24, 2021 बंगाली ब्रिज की डिजाइन में बदलाव ट्रैफिक की सुगमता और भविष्य की जरूरत को देखते हुए है आवश्यक- शेठ
इंदौर : बंगाली चौराहा ब्रिज के बीच के हिस्से को लेकर पेंच फंस हुआ है। पीडब्ल्यूडी […]
December 29, 2022 सांवेर को विकास के हर क्षेत्र में आगे रखेंगे – सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया।
सांवेर […]