इंदौर : सुनामी की तरह आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब मंद पड़ गई है। हालांकि इंसानी जिंदगी पर उसने जो कहर बरपाया है, वो कभी भुलाया नहीं जा सकता। बहरहाल, बात मंगलवार 25 मई की करें तो पॉजिटिविटी रेट करीब सात फ़ीसदी रहा पर सुकून देनेवाली बात ये रही कि नए संक्रमितों से तीन गुना मरीज कोरोना को पटखनी देने में कामयाब रहे।
623 मिले नए संक्रमित।
मंगलवार को 4217 आरटी पीसीआर और 1710 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8670 की टेस्टिंग की गई। 8019 निगेटिव पाए गए। 623 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 24 रिपीट पॉजिटिव निकले, जबकि 04 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 14 लाख 21 हजार 816 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 47 हजार 345 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 90 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
1913 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को नए संक्रमितों से तीन गुना ज्यादा याने 1913 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल रहे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 37 हजार 538 मरीज कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं। 8484 का फिलहाल इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की मौत।
मंगलवार को 5 मरीज कोरोना से लड़ते हुए अपनी जिंदगी गंवा बैठे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1323 मरीज कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
February 17, 2021 आईएएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग में मप्र के 33 अधिकारी करेंगे शिरकत
भोपाल : कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई […]
January 28, 2021 शहीद देवेंद्र सिंह स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आईजी ने किया शुभारंभ
इंदौर: कोरोना काल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जिंदगी […]
November 22, 2023 मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 दिन बढ़ी
इंदौर : शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 […]
August 14, 2022 कैलाश विजयवर्गीय ने अमेरिका में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अमेरिका के प्रवास पर […]
March 14, 2025 बहुआयामी प्रतिभा की धनी कीर्ति सिंह गौड़
शिक्षिका, एंकर, लेखिका, कवयित्री के बतौर पाया अहम मुकाम।
कई कवि सम्मेलनों और […]
January 8, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब 100 बेड का होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र, व्यापार नहीं सेवा है..
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती […]
February 19, 2024 राष्ट्रीय शोध पत्र प्रतियोगिता में रुचिर शाह और कृति राजगुरु विजेता रहे
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान द्वारा राष्ट्रीय शोध पत्र प्रतियोगिता - जिज्ञासा का […]