इंदौर : कोरोना वायरस को हर हाल में जिले से भगाने की अभिलाषा हर इंदौर वासी के मन में है। स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभाग जोर- शोर से कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे हैं। अदृश्य दुश्मन के साथ चल रहे इस युद्ध के मोर्चे से लगातार चौथे दिन सुकून देने वाली खबर आई जब संक्रमित लोगों की संख्या में फिर गिरावट देखी गई। मंगलवार 2 जून को पॉजिटिव सैम्पल 3 फीसदी से भी कम रहे।
27 नए मरीज मिले, 103 ठीक होकर घर लौटे।
मंगलवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय से सामने आए हैं उनके मुताबिक 1830 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, उनमें से 1057 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 987 सैम्पल निगेटिव पाए गए। केवल 27 सैम्पल पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। 43 सैम्पलों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 38 हजार 581सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 3597 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं, जो करीब 9 फीसदी हैं।
मंगलवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 103 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2132 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। 1324 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
3 और मरीजों की मौत।
कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में 3 और लोगों की जान ले ली। इन्हें मिलाकर अब तक 141 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
November 29, 2022 कोरोना काल के पहले की तुलना में दुगुने लोग जाने लगे हैं शिव मंदिर
कोरोना के संक्रमण काल के पहले जितने लोग अभिषेक करते थे अब उससे दुगना अभिषेक होता है - […]
July 27, 2021 तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब
भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और […]
January 7, 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में सुरक्षा बलों के 09 जवान शहीद
आईडी ब्लास्ट कर उड़ाया सुरक्षा बलों का वाहन।
बीजापुर में दिया हमले को […]
July 9, 2021 ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करने वाली इंदौर पुलिस की टीम को गृहमंत्री ने किया सम्मानित
इंदौर : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस द्वारा ड्रग्स माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई […]
June 5, 2024 100 दिन में टाइमर लगाकर किया जाएगा तीन आदर्श सड़कों का विकास और सौंदर्यीकरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, विधायक, संभागायुक्त, निगमायुक्त द्वारा आरएनटी मार्ग पर […]
February 26, 2020 वनबंधु परिषद के मंच पर सुरीले गीतों के जरिये उभरे ‘जीवन के रंग’ *संजय […]
April 15, 2023 अब दहाड़ नहीं पाते कार्टूनिस्ट..!
🔹कीर्ति राणा🔹
इंदौर : दशकों पहले दैनिक अखबारों में कार्टून का नियमित प्रकाशन होता […]