इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पाजिटिविटी रेट भी घटकर लगभग 13 फ़ीसदी पर आ गई है, वहीं रिकवर होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। कुल मिलाकर इंदौर सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगा है।
1262 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 17 मई को 7918 आर टीपीसीआर व 2043 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9761 की टेस्टिंग की गई। 8479 निगेटिव पाए गए। 1262 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 46 हजार 93 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 40 हजार 447 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से सवा लाख से ज्यादा कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं।
2121 किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 2121 मरीज कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 26 हजार 362 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 12811 का इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की मौत।
सोमवार को 5 मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1274 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
September 10, 2021 इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की […]
June 23, 2024 अखबारों में कार्टून ज्यादा छपने लगे तो समझो पत्रकारिता में अधिक आजादी आ गई
पत्रकार बनना आसान है, कार्टूनिस्ट बनना कठिन ।
चित्रकार और पत्रकार का सम्मिश्रण होता […]
January 6, 2024 नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार
पदभार सम्हालने के बाद गिनाई प्राथमिकताएं।
इंदौर : नए कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार […]
December 8, 2018 एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों की कानूनी मदद करेगा सपाक्स भोपाल: एट्रोसिटी एक्ट से जुड़े मामलों में सपाक्स पीड़ितों को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगा। […]
February 13, 2024 मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधियों से पड़ता है मिर्गी का दौरा
मिर्गी के होते हैं कई प्रकार, उसी के अनुरूप किया जाता है उपचार।
दी गई दवाइयों से […]
October 21, 2024 रणदिवे ने ‘ताई’ और ‘भाई’ को दिलाई बीजेपी की सक्रिय सदस्यता
सुमित्रा ताई ने सदस्यता अभियान में देश में प्रथम आने पर रणदिवे और गुप्ता को दी […]
August 2, 2022 सदगुरु नाना महाराज की राजोपचार पूजा के साथ पवित्र नदियों के जल से किया गया अभिषेक
सदगुरु नाना महाराज की मूर्ति के अभिषेक हेतु देश भर की 125 पवित्र नदियों से आया […]