इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पाजिटिविटी रेट भी घटकर लगभग 13 फ़ीसदी पर आ गई है, वहीं रिकवर होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। कुल मिलाकर इंदौर सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगा है।
1262 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 17 मई को 7918 आर टीपीसीआर व 2043 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9761 की टेस्टिंग की गई। 8479 निगेटिव पाए गए। 1262 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 46 हजार 93 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 40 हजार 447 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से सवा लाख से ज्यादा कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं।
2121 किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 2121 मरीज कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 26 हजार 362 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 12811 का इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की मौत।
सोमवार को 5 मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1274 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
June 29, 2019 विशेष अदालत ने मंजूर की आकाश की जमानत इंदौर: निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप […]
November 10, 2018 कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा इंदौर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मप्र कांग्रेस ने शनिवार को अपना वचन पत्र जारी किया। […]
October 11, 2020 सीएम की सभा में सेवाएं देना पड़ा महंगा, उपायुक्त सहित दो निलंबित, एक की नौकरी गई
इंदौर : बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए नगर निगम के […]
May 16, 2022 दिगंबर जैन समाज के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का किया गया उपचार
जैन युवा प्रकोष्ठ के आयोजन में सामाजिक संसद के पदाधिकारी भी पहुँचे।
इंदौर : सकल […]
January 3, 2021 नए वर्ष में कोरोना के प्रकोप से मिली राहत, 4 फीसदी से कम हुआ संक्रमण…!
इंदौर : नया अंग्रेजी वर्ष 2021 देश और प्रदेश के साथ इंदौर के लिए भी राहत की सौगात लेकर […]
March 19, 2023 लोक संस्कृति मंच ने ग्रामीण उद्यमी महिलाओं का किया सम्मान
नारी शक्ति पुरस्कार भी दिए गए।
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा शुरू किए गए आत्म […]
February 19, 2023 किसी भी बुखार को हल्के में न लें, समुचित जांच कराएं
चिकित्सकों के लिए आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रखी बात।
आईएमए, इंदौर […]