इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर शुक्रवार को फिर बढ़ी नजर आई। गुरुवार को दो फीसदी से नीचे पहुंची संक्रमण दर शुक्रवार 3 जुलाई को बढ़कर ढाई फीसदी से ज्यादा हो गई। ये हालात बताते हैं कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा संक्रमण फिर फैल सकता है।
34 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 1438 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए।1447 की जांच हुई। 1406 निगेटिव पाए गए। 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 2 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 90 हजार 188 सैम्पल्स की जांच की गई है। 4810 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। 842 का फिलहाल उपचार चल रहा है।
63 मरीज कोरोना वीर बनकर लौटे घर।
शुक्रवार को 63 मरीज कोरोना को पटखनी देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर कुल 3727 मरीज अब तक कोरोना पर विजय पा चुके हैं। याने करीब 77 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
3 और मरीज कोरोना की भेंट चढ़े…
कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को 3 और मरीजों की जिंदगी छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक 241 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसका औसत निकाला जाए तो अभी भी कोरोना से मृत्यु दर 5 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।
Related Posts
April 6, 2023 स्कूल संचालकों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा
सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी किया आदेश।
स्कूल संचालक पुस्तकें, कापियाँ, […]
June 4, 2022 हथियारों सहित 4 बदमाश गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर डकैती की बना रहे थे योजना
इंदौर : हथियारों से लैस होकर डकैती की योजना बनाते 04 बदमाशों को चंदन नगर पुलिस ने […]
February 15, 2024 आईएएस और महिला अधिकारी के फर्जी चैट स्क्रीन शॉट वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अफसरों को निशाना बनाकर सरकार की छबि खराब करने वाले पकड़ाए।
कर्मठ अफसरों को बदनाम […]
October 2, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से उमरीखेड़ा की पहाड़ी पर रोपे 4100 पौधे
इंदौर : 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत सेवा ही […]
May 19, 2020 इंदौर सहित 6 शहरों को मिली 5 स्टार रेटिंग..! इंदौर : इस बार भी देश का कोई भी शहर सेवन स्टार रेटिंग नहीं हासिल कर सका। मंगलवार को […]
December 20, 2024 शकरखेड़ी स्थित जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
महापौर भार्गव ने किया संबंधित जमींन का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]
February 7, 2023 सांवेर में विकास यात्रा को मिला जोरदार प्रतिसाद
मंत्री सिलावट ने अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ की भागीदारी।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार […]