इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर शुक्रवार को फिर बढ़ी नजर आई। गुरुवार को दो फीसदी से नीचे पहुंची संक्रमण दर शुक्रवार 3 जुलाई को बढ़कर ढाई फीसदी से ज्यादा हो गई। ये हालात बताते हैं कि लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा संक्रमण फिर फैल सकता है।
34 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 1438 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए।1447 की जांच हुई। 1406 निगेटिव पाए गए। 34 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 5 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 2 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 90 हजार 188 सैम्पल्स की जांच की गई है। 4810 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। 842 का फिलहाल उपचार चल रहा है।
63 मरीज कोरोना वीर बनकर लौटे घर।
शुक्रवार को 63 मरीज कोरोना को पटखनी देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर कुल 3727 मरीज अब तक कोरोना पर विजय पा चुके हैं। याने करीब 77 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
3 और मरीज कोरोना की भेंट चढ़े…
कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को 3 और मरीजों की जिंदगी छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक 241 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसका औसत निकाला जाए तो अभी भी कोरोना से मृत्यु दर 5 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।
Related Posts
May 8, 2020 पत्रकार के खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने पर डीआईजी से मिला इंदौर प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य अभिषेक रघुवंशी पर मल्हारगंज पुलिस […]
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले मालू, इंदौर से अजमेर के लिए नई ट्रेन चलाने की रखी मांग
अयोध्या,रायपुर,हावड़ा के लिए नियमित चलाएं ट्रेन।
उज्जैनी एक्सप्रेस का इंदौर तक […]
May 31, 2021 जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में अनलॉक को लेकर की गई चर्चा, सरकार की स्वीकृति के लिए भेजे गए प्रस्ताव
इंदौर : जिले में 1 जून से कौन-कौन सी व्यवसायिक गतिविधियां और सेवाएं प्रारंभ होंगी, इसके […]
May 25, 2022 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेंगे अभिनेता अक्षयकुमार, एक करोड़ भी देंगे
भोपाल : मप्र की आंगनवाडियों की दशा सुधारने के लिए शुरू किए गए जन सहयोग अभियान को जोरदार […]
March 17, 2020 कोरोना ने यात्रियों की आवाजाही पर डाला असर, कई ट्रेनें की गई निरस्त इंदौर : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। यात्रियों की […]
December 27, 2022 कुख्यात बदमाश सलमान लाला के अवैध निर्माण किए ध्वस्त
इंदौर: सोमवार को नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सलमान […]
December 25, 2019 इंदौर एकेडमी ने प्रकाश सोनकर स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा जीती इंदौर : लगभग 10 हजार दर्शकों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर एकेडमी ने प्रकाश […]