शनिवार को वार्ड क्रमांक 16 के यात्री पटना एक्सप्रेस से होंगे रवाना।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को एक बार फिर 600 नागरिक भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना होंगे । यह 12 वां मौका है जब नागरिकों की टीम शुक्ला के साथ अयोध्या की यात्रा पर जा रही है ।
विधायक संजय शुक्ला हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करवा रहे हैं। इसी कड़ी में 7 जनवरी शनिवार को पुनः छह सौ यात्रियों का दल अयोध्या यात्रा पर रवाना होने जा रहा है।
विधायक शुक्ला ने बताया कि वार्ड 16 के ये श्रद्धालु सुबह 11:00 बजे गोंदी वाले हनुमान मंदिर नंदबाग कॉलोनी पर इकट्ठा होंगे । वहां पर सभी यात्रियों के द्वारा भगवान हनुमान का दर्शन और पूजन किया जाएगा । इसके बाद यह सभी यात्री नंदबाग कॉलोनी से रेलवे स्टेशन तक शोभायात्रा के रूप में पहुंचेंगे । दोपहर में इंदौर पटना एक्सप्रेस से यह सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे । इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी यात्रियों के लिए आने-जाने, ठहरने , खाने घूमने – फिरने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को भगवान राम की जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर और भगवान रामलला की प्रतिमा के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रियों द्वारा सरयू नदी में दीपदान भी किया जाएगा।
Related Posts
April 30, 2021 30 जून तक यथावत रहेंगी संपत्तियों की गाइडलाइन
इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में संपत्ति की खरीदी-बिक्री के लिए प्रति […]
September 26, 2021 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक एक्टिवा बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में आ गए […]
March 8, 2023 फांसी के फंदे पर झूलने जा रहे सब्जी विक्रेता की पुलिस ने बचाई जान
इंदौर : थाना परदेशीपुरा पुलिस नेमंगलवार रात घरेलू कलह से तंग आकर शराब के नशे में फांसी […]
October 25, 2016 शराब की महक के पीछे दौड़ी पुलिस, दो किलोमीटर पर मिली तो ये हुआ सांडवा-हनुमानगढ़। यहां पुलिस नाकाबंदी पर तैनात थी। मंगलवार तड़के हरियाणा की ओर से आ रही […]
July 15, 2025 क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 15 में 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
आकाश विजयवर्गीय नें मातृशक्ति को सम्मान देते हुए महिलाओं से करवाया भूमिपूजन।
इंदौर : […]
February 19, 2023 मानव सेवा में अग्रणी है लायंस क्लब इंटरनेशनल – डॉ. भंडारी
लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कांफ्रेंस आयोजित।
श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले लायंस […]
December 22, 2018 नए साल का तोहफा,कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें हुई कम। नई दिल्ली: जीएसटी कॉउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में कई उत्पादों और सेवाओं पर कर की दर्रे […]