निगमकर्मियों का अखबार के दफ्तर पर हमला निंदनीय हरकत, यह अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है- बाकलीवाल
Last Updated: April 5, 2021 " 04:44 pm"
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा खुलासा फर्स्ट अखबार के कार्यालय में जबरन घुसकर की गई तोड़फोड और स्टाफ के साथ मारपीट की कड़ी निंदा की है।
प्रेस की आजादी पर किया जा रहा हमला।
बाकलीवाल ने कहा कि निगम अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा प्रेस की आजादी पर हमला किया जा रहा है। खुलासा फर्स्ट अखबार के शॉपिंग कॉम्पलेक्स कार्यालय में जबरन घुस कर की गई मारपीट एवं तोड़फोड़ सीधे प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। अखबार में निगमकर्मियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के विरोध में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी। इसी बौखलाहट में निगमकर्मियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आए दिन इंदौर की जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है,जबरन उनके चालान बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों को डराया- धमकाया जा रहा है। पूरी तरह से डर का माहौल बनाया जा रहा है।बाकलीवाल ने कहा कि प्रेस एवं शहर की जनता के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार शीघ्र रोका चाहिए, अन्यथा शहर की जनता के हित मे काँग्रेस पार्टी पर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।