जप्त शराब और वाहन की कीमत लगभग 16 लाख 48 हजार।
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी के आदेश व सहायक आबकारी आयुक्त इन्दौर मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 21 सितंबर को मुखबिर सूचना पर राऊ बायपास चौराहा के पास से 04 पहिया वाहन ट्रैक्स तूफान क्रमांक MP 09 BG 3039 में 90 पेटी विदेशी मदिरा (810 बल्क लीटर) लन्दन प्राइड का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी (1) जितेंद्र पिता दशरथ केवडा निवासी केशरपुरा धार और (2) आकाश पिता लक्ष्मण चौहान निवासी केशरिया जिला धार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क एव 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
प्रकरण में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि वाहन चालक द्वारा आबकारी टीम को देखकर टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया । टीम द्वारा जान पर खेलकर वाहन को कब्जे में लिया गया। जब्त शराब एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 16 लाख 48 हजार रूपए बताया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी, उप निरीक्षक शालिनी सिंह वृत आतंरिक 02, आरक्षक सतेज कोपरगांवकर, सुरेश चौघड,मुकेश रावत नवागत आरक्षक राजू, तरूण, रोहित, विकास एवं वीरेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
Related Posts
August 9, 2023 ईश्वर हर जगह मौजूद है, उसे सिर्फ अंतर्मन की भक्ति से ही महसूस किया जा सकता है
राजेंद्र नगर में चल रही मराठी भागवत कथा में बोले वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री
इंदौर : […]
June 3, 2022 38 बार लाल सिग्नल का उल्लंघन करने पर स्कूटी जब्त, 19 हजार रूपए भरना पड़ेगा जुर्माना
इंदौर : 10-20 सेकंड की जल्दबाजी वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ रही है। लाल सिग्नल क्रॉस […]
December 18, 2023 अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ
27 दिसंबर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा अखंड वेदांत संत सम्मेलन।
प्रचार […]
March 30, 2023 राहत व बचाव कार्य के दौरान पूरे समय मौजूद रहे शीर्ष अधिकारी
संभागायुक्त डॉ. शर्मा, पुलिस कमिश्नर देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम […]
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]
December 28, 2021 लोकनृत्य के साथ मनोरंजन और खानपान की बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय, नगर निगम और अन्य संस्थाओं के सहयोग […]
June 27, 2021 ऑटो चालकों के टीकाकरण करवाने के फैसले की मंत्री सिलावट ने की सराहना
इंदौर : प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में ऑटो यूनियन के उस निर्णय की सराहना […]