इंदौर : शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पुनः तीन सौ से अधिक मामले सामने आए। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो ग्रोथ घटकर 7 फ़ीसदी हुआ है। बीते दिनों के मुकाबले यह ग्रोथ रेट सबसे कम है। राहत की बात ये भी है कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं गई।
317 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को 3990 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4416 सैम्पल टेस्ट किए गए। 3996 निगेटिव पाए गए। 317 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपीट पॉजिटिव 84 निकले। 19 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक कुल 882389 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 63827 पॉजिटिव पाए गए।
211 डिस्चार्ज किए गए।
शुक्रवार को 211 मरीज कोरोना को हराने के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 60217 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 2066 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
किसी संक्रमित की मौत नहीं।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। अब तक कुल 944 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।