इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘‘बापू के जीवन पर आधारित दुर्लभ डाक टिकट प्रदर्शनी’’ का शुभारम्भ जीपीओ इंदौर में हुआ। बृजेश कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 151वी जयंती को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से एक विशेष आवरण का विमोचन किया भी किया गया ।
इस विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी में सीनियर फिलेटेलिस्ट रविंद्र पहलवान मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। ओ.पी. केडिया, अरूण बिंदल और ऋषिराज उपाध्याय के संग्रहित डाक टिकटों की यह प्रदर्शनी 9 सितंबर तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।इस दौरान सभी फिलेटेलिस्ट नव संग्राहकों को आवश्यक मार्ग-दर्शन के लिये उपस्थित रहेंगे ।
प्रवर अधीक्षक डाकघर एम.के.श्रीवास ने बताया कि, उक्त प्रदर्शनी महात्मा गांधी जी के जीवन के अत्यंत दुर्लभ पलों पर आधारित है अतः आमजन से अनुरोध है कि, वे जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए थोड़ा समय निकालकर अपने बच्चों के साथ इस डाक टिकट प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक प्रथम एवं द्वितीय, अधीक्षक डाकघर इंदौर नगरेत्तर मण्डल, अधीक्षक रे.डा.से. इंदौर मण्डल, वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जीपीओ और समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts
July 27, 2022 ऑटो डील व्यवसायी की रिहाई के बदले रिश्वत की मांग करनेवाले सिपाही होंगे निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार रूपए […]
July 19, 2025 पोलोग्राउंड आरओबी का मंत्री विजयवर्गीय ने किया निरीक्षण
ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि त्रुटियों को दूर कर क्वालिटी और सुरक्षा के उच्चतम मानदंडों […]
March 5, 2023 मप्र को अंधकार से विकास रूपी प्रकाश पथ पर लाने वाले नायक हैं सीएम शिवराज – महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लाडली बहनों के साथ किया पौध रोपण।
इंदौर : मप्र के […]
November 5, 2024 40 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध "ऑपरेशन प्रहार" के तहत, क्राइम […]
July 16, 2024 पटवारी के खिलाफ बयान देकर बुरे फंसे चौरडिया, मप्र कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस
48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की […]
May 12, 2019 पीएम मोदी की सभा की तैयारियां हुई मुकम्मल इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश […]
November 21, 2022 एमएसएमई और स्टार्टअप्स को सक्षम बनाने हेतु सीएम की मौजूदगी में होगा एमओयू निष्पादन
इंदौर : प्रदेश में स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई को सक्षम बनाने हेतु अनुकूल वातावरण का […]