इंदौर : अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान आईओसीएल, 8 पीसी, एचपीसी, गो गैस आदि कंपनी के गैस सिलेंडर दुकान में अवैध रूप से भरे होना पाए गए।
इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया और विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर, गैस रेग्यूलेटर व गैस रिफिलिंग मशीन (कीमत करीब 34,497 रूपए) जब्त की गई।
मूसाखेड़ी मेनरोड स्थित दुकान में था अवैध भंडारण।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की आजाद नगर क्षेत्र में मुसाखेड़ी मेन रोड पर स्थित गैस चूल्हा सुधारने की दुकान में घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर जनजीवन को खतरे में डालते हुए अन्य छोटे छोटे गैस सिलेन्डरों में गैस भर कर अवैध रूप से बेचा और लाभ कमाया जा रहा है। इसपर क्राइम ब्रांच व खाद्य आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मूसाखेड़ी मेन रोड इंदौर की उक्त दुकान पर दबिश दी। दुकान से आरोपी 1.सनी पिता घनश्याम यादव उम्र 22 साल नि. 13 मेन रोड मुसाखेड़ी इंदौर व 2.अभिनंदन पिता रामप्रसाद जाटव उम्र 22 साल नि. 138 भारत गली, चौधरी पार्क, मयूर नगर इंदौर को पकड़ा गया। दुकान में रखे 14 नग गैस सिलेंडर अलग अलग कम्पनी के, 06 गैस रेग्यूलेटर व 02 गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
March 4, 2022 दूध के मनमाने भाव बढाना उपभोक्ताओं की जेब पर डाका- मालू
इंदौर : दूध उपभोक्ताओं की रोज की अनिवार्य जरूरत है। गर्मी से पहले प्रति लीटर 3₹ बढ़ाना […]
January 13, 2017 कड़कड़ाती ठंड और आधी रात में गरीबो के पास खुद पहुंचे कलेक्टर इंदौर।जब देश के कई हिस्से ठंड से कांप रहे है ऐसे में फुटपाथ पर सोने वालो का क्या होता […]
March 13, 2021 आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं पर राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना
हेल्थ सर्विस कमिश्नर पर राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्रवाई।
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त […]
January 6, 2022 स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 युवतियों सहित 18 गिरफ्तार,
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने महिला थाना पुलिस के साथ मिलकर बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया […]
July 8, 2021 मोदी के पुनर्गठित मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरे शामिल, 7 को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया
नई दिल्ली : मोदी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन और विस्तार बुधवार को पूरा हो […]
May 7, 2020 लॉकडाउन की वजह से ही इंदौर में कोरोना पर पाया जा सका नियंत्रण- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि इंदौर में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया […]
November 1, 2021 सूरत, प्रयागराज और जोधपुर से जुड़ा इंदौर, तीनों शहरों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उड़ानों को दिखाई हरी झंडी
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार तेजी […]