इंदौर : अर्जुन ठाकुर गोली कांड मामले में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में सात आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। हालांकि अभी भी इस घटनाक्रम के मुख्य मास्टरमाइंड ए के सिंह एवं पिंटू भाटिया पुलिस की पकड़ से बाहर है।इसके अलावा आरोपी चिंटू ठाकुर का भाई हेमू ठाकुर भी फरार है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने छपरा पुल के पास से गोली कांड के आरोपी रितेश करोसिया और चिराग ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी के अनुसार करोसिया को क्षिप्रा पुल के पास से पकड़ा गया। वह किसी ट्रक में चढ़कर इंदौर की तरफ आ रहा था इसी दौरान पुलिस को खबर लगी तो उसने भागने की कोशिश की चोट भी आई। इसी बीच पुलिस धर दबोचा। एडिशनल एसपी के अनुसार चिराग ठाकुर को रतलाम से पकड़ा गया। उसने राजस्थान के कई जिलों में फरारी काटी। इसके अलावा उज्जैन भी रहा।