घोड़ी ने लीद की, जुर्माना दूल्हे को भरना पड़ा…!

  
Last Updated:  February 8, 2022 " 01:10 pm"

ग्वालियर : घोड़ी पर बैठे एक दूल्हे पर नगर निगम ने जुर्माना ठोक दिया। वजह थी कि जिस घोड़ी पर दूल्हा बैठा था उसने सड़क पर लीद कर दी थी। गंदगी के कारण नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की। घोड़ी का मालिक साथ नहीं था तो चालान का जुर्माना दूल्हे को अपनी जेब से भरना पड़ा। जब दूल्हे ने 500 रुपए का जुर्माना चुका दिया तब बारात आगे बढ़ सकी।
दरअसल, अभी शादी का सीजन चल रहा है। ग्वालियर में रविवार की सुबह बैंड बाजों के साथ सराफा बाजार से बारात निकल रही थी, दूल्हा घोड़ी पर बैठा था और अचानक घोड़ी ने लीद कर दी। सड़क पर गंदगी फैल गई। उसी दौरान नगर निगम की टीम भी वहां पहुंच गई। नगर निगम के अमले ने गंदगी देखकर बारात को रुकवा दिया।
नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पवनानी ने गंदगी फैलाने पर 500 रुपए जुर्माना चुकाने को कहा, लेकिन मौके पर घोड़ी का मालिक नहीं था। आधा घंटे तक बहस हुई और बारात को आगे बढ़ाने के लिए दूल्हे को ही 500 रुपए देना पड़़े। नगर निगम ने चालान काटकर थमा दिया। नगर निगम आयुक्त किशोर कंन्याल ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों पर लगातार शहर में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अगर कोई भी गंदगी फैलाते हुए नजर आता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *