नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। चिंदम्बरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश कर सीबीआई ने उनकी रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उसका तर्क था कि चिदम्बरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अन्य आरोपियों को सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके चलते हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए। इसपर अदालत ने चिदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी।
आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदम्बरम 22 अगस्त से सीबीआई की रिमांड पर हैं। उन्हें 21 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया था। पहले वे 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजे गए थे। बाद में रिमांड अवधि 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। चिदम्बरम को सीबीआई हिरासत में रखे जाने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सितंबर को ही सुनवाई करेगा।
Related Posts
January 10, 2021 स्वर प्रवाह की पहली सुरमयी पेशकश से नए साल का अभिषेक
इंदौर : कोरोना काल ने लोगों को लंबे समय तक चारदीवारी में कैद रहने पर मजबूर कर दिया था। […]
October 4, 2023 लघु समाचार पत्रों को अब हर दो माह में मिलेगा एक विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड मिलेगा।
महिला पत्रकारों […]
May 9, 2024 रिश्ते बनाने और निभाने में नहीं था गोविंद मालू का कोई सानी
वैचारिक भिन्नता के बावजूद विरोधी दलों के नेताओं से भी रहे मधुर रिश्ते।
अपने काम के […]
May 22, 2023 आधुनिक काल के श्रवण कुमार हैं मुख्यमंत्री चौहान
तीर्थराज प्रयागराज की यात्रा रही अद्वितीय, अविस्मरणीय और आनंदमयी।
विमान से पहली […]
September 22, 2021 सुशांत, सिद्धार्थ और सत्य का साक्षात्कार…
कोरोना त्रासदी ने जीवन को अनेक अकल्पनीय स्मृतियाँ प्रदान की हैं जो सदैव मन मस्तिष्क में […]
August 1, 2023 ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल
मुंबई : ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई और […]
February 26, 2021 गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, 619 सिलेंडर किए गए जब्त
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर […]