नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्तमंत्री पी. चिंदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। चिंदम्बरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश कर सीबीआई ने उनकी रिमांड 5 दिन बढ़ाने की मांग की थी। उसका तर्क था कि चिदम्बरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ऐसे में अन्य आरोपियों को सामने बिठाकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके चलते हिरासत की अवधि बढ़ाई जाए। इसपर अदालत ने चिदम्बरम की सीबीआई हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ा दी।
आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदम्बरम 22 अगस्त से सीबीआई की रिमांड पर हैं। उन्हें 21 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया था। पहले वे 26 अगस्त तक रिमांड पर भेजे गए थे। बाद में रिमांड अवधि 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। चिदम्बरम को सीबीआई हिरासत में रखे जाने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सितंबर को ही सुनवाई करेगा।
Related Posts
October 19, 2021 अलीराजपुर आएं तो नट्टी के ढाबे पर जरूर जाएं
कभी भूल नहीं पाएंगे अंचल के पारम्परिक भोजन का स्वाद
इंदौर, प्रदीप जोशी। मालवा के […]
May 23, 2024 पूर्व सीएम शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई
एक कंपनी में प्रबंध पार्टनर हैं कुणाल।
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री […]
February 6, 2024 मप्र के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग
हजारों टन बारूद में लगातार धमाकों से थर्राया हरदा, लोगों में फैली दहशत।
कई किमी दूर […]
October 4, 2024 मां भगवती हमें संयमित रहने का पाठ पढ़ाती हैं : आचार्य श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य।
व्यंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में जारी है मां भगवती के कुंकुमार्चन का सिलसिला।
इंदौर : […]
July 30, 2022 शिविर के जरिए स्कूल के बच्चों को दी गई मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी
योगेश जाणी (सतवास) : बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में जागरूकता लाने के उद्देश्य […]
April 27, 2025 सेंट्रल इंडिया के पहले चेस पार्क का महापौर ने किया लोकार्पण
नगर निगम, एफटीएस युवा संस्था और ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से सुदामा नगर […]
October 29, 2019 तुर्रा और कलगी दलों में जमकर चले अग्निबाण, 25 से अधिक घायल इंदौर : दिवाली के अगले याने धोक पड़वा वाले दिन इंदौर जिले के ग्राम गौतमपुरा में दो गावों […]