नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर दिल्ली विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होगा।
14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 24 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के अनुसार दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान के लिए कुल 13757 बूथ बनाए जाएंगे। समूची चुनाव प्रक्रिया सपन्न कराने के लिए 90 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर हैं जो अगले 5 साल के लिए अपनी नई सरकार चुनेंगे।









