भोपाल : भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित 4 सांसद और एक विधायक की फर्जी नोटशीट से ट्रांसफर मामले में 30 अधिकारियों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है. क्राइम ब्रांच रविवार को सभी अधिकारी-, कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।
मामले में क्राइम ब्रांच ने राजस्व, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। सीएम ऑफिस से मिली शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है।
फर्जी नोटशीट के जरिए की गई अनुशंसा।
दरअसल,भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित 3 सांसदों और विधायक की ट्रांसफर सम्बन्धी अनुशंसा की फर्जी नोटशीट सीएम हाउस तक पहुंच गई. संदेह होने पर संबंधित सांसदों और विधायक से बात की गई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद CM हाउस से भोपाल क्राइम ब्रांच को शिकायत की गई।
जानकारी के मुताबिक सीएम हाउस से धोखाधड़ी किए जाने जो की शिकायत मिली. उसमें स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग के करीब 12 कर्मचारियों के ट्रांसफर की नोटशीट भेजी गई। इसमें भोपाल की सांसद प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह का नाम है।
Related Posts
April 3, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ MD drugs के सप्लायर को बंदी बनाया […]
September 12, 2023 अपने ही फ्लैट में अनैतिक व्यापार चलाना पड़ा महंगा, होना पड़ा बेदखल
इंदौर : अवैधानिक रूप से फ्लैट मे देह व्यापार संचालित किए जानें पर, पुलिस आयुक्त नगरीय […]
January 11, 2025 पद्मावती वेंकटेश देवस्थान में चल रहे ब्रह्मोत्सव का समापन
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देव स्थान पर चल रहे ब्रह्म उत्सव का समापन शुक्रवार को […]
June 29, 2023 इंदौर में बढ़ते अपराधों पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री चौहान ने की इंदौर की […]
August 12, 2023 पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी हासिल करें उकृष्टता
असफलता को बनाएं सफलता की सीढ़ी
पीआईएमआर में न्वप्रवेशित छात्रों के दीक्षारंभ समारोह […]
March 4, 2023 हास्य – व्यंग्य की सतरंगी फुहारों से सराबोर हुआ टैक्स प्रोफेशनल्स का होली मिलन समारोह
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन , सीए शाखा इन्दौर व आयकर विभाग के संयुक्त बैनर तले […]
November 17, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे विधायक संजय शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को […]