इंदौर : उपचुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्वार्थ और त्योहार मनाने के उत्साह में आम लोगों द्वारा कोरोना को लेकर बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ रही है। कोरोना के मामले दुगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार 20 नवम्बर को संक्रमित मामले पांच सौ के करीब पहुंच गए। ग्रोथ रेट भी बढ़कर 10 फीसदी के पार हो गया। हालात ये हो गए हैं कि प्रमुख बड़े अस्पतालों में आईसीयू के बेड फूल हो गए हैं।
492 नए मरीजों में मिला संक्रमण।
शुक्रवार को 1699 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4684 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 4153 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 492 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 38 रिपीट पॉजिटिव मिले। 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक कुल 461786 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 37115 कुल पॉजिटिव पाए गए। करीब 90 फीसदी मरीज ठीक भी हुए हैं।
3 मरीजों ने तोड़ा दम।
शुक्रवार को 3 और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 729 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
37 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
अगर समय रहते टेस्ट करवाकर इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीजों के ठीक होने की पूरी संभावना होती है। शुक्रवार को संक्रमण से उबरे 37 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33693 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2693 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]
January 7, 2019 हटाए गए मनीष सिंह, शशांक मिश्रा उज्जैन के नए कलेक्टर भोपाल: शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए क्षिप्रा में पानी का इंतजाम नहीं किये […]
December 28, 2024 राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में डाक्टर की गोली मारकर हत्या
इलाज के बहाने डाक्टर के क्लीनिक पहुंचे थे नकाबपोश बदमाश।
आरौपियों की तलाश में जुटी […]
January 13, 2023 इंदौर में 30 जनवरी से प्रारंभ होगा खेलों का महाकुंभ
खेलों इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की […]
September 5, 2023 जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपलब्ध कराएगा जियो
रिलायंस जियो के 7 साल और 7 इंपेक्ट।
नई दिल्ली : सात साल पहले जब रिलायंस के मालिक […]
July 7, 2022 चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे […]
March 5, 2022 कलेक्टर कार्यालय के सामने लगने वाली मंडी शिफ्ट होगी
इंदौर : ओल्ड जीडीसी और मालवा कन्या स्कूल प्रबंधन की माँग पर कलेक्टर कार्यालय से कर्बला […]