इंदौर : उपचुनाव लड़ रहे दो मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री पद मतदान के पहले ही छीन जाएगा क्योंकि उनका कार्यकाल 20 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। 21 अक्टूबर से वे मंत्री पद पर नहीं रह सकेंगे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद 21 अप्रैल को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। दोनों ही विधायक के पद पर नहीं हैं। नियमों के अनुसार कोई भी ऐसा व्यक्ति जो विधानसभा का सदस्य न हो अधिकतम 6 माह तक मंत्री पद पर रह सकता है। 6 माह में यदि वह विधायक का चुनाव नहीं जीत पाता है तो उसे मंत्री पद छोड़ना पड़ता है। ऐसे में अब दोनों नेता केवल 19 दिन के मंत्री हैं। उपचुनाव में अगर दोनों जीत दर्ज कर विधायक बनते हैं तो ही वे दुबारा मंत्री बन सकते हैं। हारने की दशा में उनका राजनीतिक करियर दांव पर लग सकता है।
Related Posts
February 23, 2025 ओंकारेश्वर में नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा
भक्तों का उमड़ा सैलाब, मातृशक्तियों ने सिर पर धारण किए कलश, मंगल गीत भी गाए।
इन्दौर […]
December 25, 2018 कमलनाथ के मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कवायद भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण […]
June 17, 2020 भारत पूरी दृढ़ता के साथ देश के स्वाभिमान की रक्षा करेगा- पीएम मोदी नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ […]
April 21, 2025 पितृपर्वत पर सुंदरकांड के जरिए बही भक्तिरस की धारा
रसराज महाराज ने किया सुंदरकांड का पाठ।
झुलसाती गर्मी से जनमानस की सुरक्षा की कामना […]
July 30, 2019 कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर […]
September 12, 2021 अभ्यास मण्डल की ऑनलाइन विद्यालयीन भाषण स्पर्धा में प्रतिभागियों ने जोश खरोश के साथ रखी अपनी बात
इंदौर : युवा का अर्थ उत्साह, जुनून और ऊर्जा l जिसके पास असीमित क्षमता है, जो नए रास्ते […]
March 21, 2020 कोरोना असर: दवा बाजार में अब केवल केवल खेरची दवा व्यापारियों को ही मिलेगा प्रवेश इंदौर : इंदौर ड्रग कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को […]