5.9 किमी हिस्से में जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन।
मीडिया से चर्चा में बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मेट्रो कॉरिडोर का किया निरीक्षण।
मेट्रो में सफर का भी लिया लुत्फ।
इंदौर। इंदौर में 5.9 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर सीएमआरएस से मेट्रो रेल चलाने की अनुमति मिल चुकी है। अब कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रायोरिटी कारिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद शंकर लालवानी व महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मेट्रो का सफर किया। मेट्रो के अधिकारियों ने सभी यात्री सुविधाओं से मंत्री विजयवर्गीय, सांसद लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अवगत कराया। अहम बात ये रही की तीनों जनप्रतिनिधियों ने टिकट खरीदकर मेट्रो का सफर किया।
निरीक्षण के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर वासियों को जल्द ही मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी। 5.9 किमी हिस्से में काम पूरा हो चुका है। शेष हिस्से में तेजी से काम चल रहा है। दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
Related Posts
January 9, 2023 प्रवासी भारतीयों के साथ अटैच वाहन चालकों को दिए गए स्पिट पीट
इंदौर : शहर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियो के साथ संलग्न वाहनो में […]
January 24, 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार – प्रसार के लिए निकाली गई महारैली
इंदौर : खेलो इण्डिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने व उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए महारैली […]
February 29, 2024 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
डॉ. सीवी रमन की स्मृति में टेक्निकल इवेंट्स का हुआ आयोजन।
इंदौर : राष्ट्रीय विज्ञान […]
June 26, 2020 इंदौर में कोरोना के 36 नए मरीजों की पुष्टि, 3 की मौत इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार इंदौर में धीमी जरूर हुई है पर इतनी भी नहीं कि हम उसके […]
December 1, 2024 आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र
अदालत ने सरकार की मंजूरी के अभाव में स्वीकार नहीं किया आरोप पत्र।
कोलकाता : केंद्रीय […]
March 19, 2025 वाहन किराए पर लेकर बेचने या गिरवी रखकर धोखाधड़ी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त।
इंदौर : चार पहिया वाहन किराये पर लेकर,धोखाधड़ी […]
December 26, 2021 करोड़ों की लागत से निर्मित आवासीय इकाइयों का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम लिम्बोदी […]