इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर में डाकोर खालसा के महंत एवं दाऊजी मंदिर के टीला गदाचार्य माधवाचार्य महाराज का शुभागमन हुआ। इस दौरान हंसदास मठ के संतों-महंतों का प्रतिनिधिमंडल महंत रामचरण दास महाराज के प्रतिनिधि पं. पवन दास, विजय रामदास, स्वामी यजत्र दास के साथ उनसे मिला और आगामी हरिद्वार कुंभ मेले में लगने वाले डाकोर-इंदौर खालसा के शिविर के संबंध में चर्चा की। हरिद्वार कुंभ मेले में हर बार डाकोर इंदौर खालसा के शिविर आयोजित होते हैं। इस बार भी शिविर की तैयारियां की गई हैं। प्रतिनिधि मंडल ने माधवाचार्यजी को शिविर की व्यवस्थाओं से अवगत कराया और शिविर में पधारने का न्यौता दिया। इस अवसर पर झोकर के महंत हरिदास व मक्सी के महंत छबिराम दास भी मौजूद थे। माधवाचार्यजी के साथ दाहोद के महंत जगदीशदास, बरनामा के महंत शंकर दास, बासवाडा के महंत हरिओम शरण महाराज भी उपस्थित थे। इंदौर के संतों-महंतों की ओर से माधवाचार्यजी एवं अन्य महंतों का खालसा की परंपरानुसार स्वागत सम्मान किया गया।
हरिद्वार कुम्भ मेले में लगेगा डाकोर- इंदौर खालसा शिविर, डाकोर के महंत को इंतजामों से कराया अवगत
Last Updated: January 20, 2021 " 03:23 am"
Facebook Comments









