इंदौर : इंदौर संभाग के खंडवा जिले के थाना ओंकारेश्वर में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बारे में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि खंडवा जिले के ओंकारेश्वर थाने में आरोपी किशन मानकर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक किशन को भाई और अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में थाने लाया गया था। किशन के भाई का कहना है कि उसे सांस की बीमारी थी लेकिन मृत्यु का असल कारण पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस उसे थानें लेकर आई थी, पूछताछ के बाद रात में उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने टीआई गणपतलाल कनेल, एसआई मायाराम समेत दो कांस्टेबल को निलंबित कर न्यायिक जांच के आदेश दिए है।
बाइक चोरी के मामले में थाने लाई थी पुलिस।
जानकारी के मुताबिक, मृतक किशन पिता जीवालाल निवासी गांव गोगावा निपानी, जिला खरगोन को बाइक चोरी के आरोप में सोमवार को पुलिस द्वारा पकड़कर थाने लाया गया था। आरोपी से बाइक बरामद कर ली गयी थी, नामजद आरोपी होने से पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसे खाना दिया, रात के करीब 12 बजे उसे घबराहट होने लगी। पुलिस उसे ओंकारेश्वर के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Related Posts
August 10, 2021 जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी बिरसा मुंडा की जयंती, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस और बीजेपी में खुद को आदिवासियों का हितैषी […]
May 19, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी में लिप्त है प्रभारी मंत्री का परिवार, सिलावट को मंत्री पद से हटाए सीएम- कांग्रेस
इंदौर : रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री की पत्नी के […]
April 3, 2025 एमआर – 12 पर 06 लेन ही बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
इंदौर : संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 […]
September 9, 2021 11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा निराकरण
इंदौर : लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण के लिए 11 […]
November 10, 2023 प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Bhel को लेकर निराधार व असत्य बातें कहने का लगाया आरोप।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के […]
March 3, 2017 संघ के प्रचार प्रमुख का विवादित बयान,बोले केरल के सीएम का सिर काटने वाले को दूंगा 1 करोड़ का इनाम इंदौर। उज्जैन में संघ के महानगर प्रचार प्रमुख डॉ कुंदन चन्द्रवत ने एक विवादित बयान दिया […]
January 7, 2019 गरीब सवर्णों को मोदी सरकार का लॉलीपॉप नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ऐन लोकसभा चुनाव के मौके पर आरक्षण की बैसाखी का सहारा […]