इंदौर : क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान से कपड़े चोरी करने वाले आरोपी, चोरी किए सामान सहित पकड़ लिए गए। बताया जाता है कि उधारी चुकाने के लिए क्लॉथ मार्केट के व्यापारी ने ही अपने साथियों के साथ दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
ये था घटनाक्रम।
दिनांक 15 जनवरी 2022 को एमटी क्लॉथ मार्केट नलिया बाखल स्थित एक कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए गए थे। इस पर थाना सर्राफा में अपराध क्रमांक 12 / 22 धारा 454 ; 380 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल के समस्त सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें ऑटो के माध्यम से आरोपी चोरी कर सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने ऑटो के जाने वाले रूट को ट्रैक कर सीसीटीवी कैमरे देखे जिसमें द्वारकापुरी तक आरोपियों का रूट ट्रैक किया गया। इसके बाद आरोपियों के संबंध में रेकी की गई और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। करीब 1 माह की मेहनत के बाद कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसके आधार पर प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे घटना में चोरी किया गया संपूर्ण सामान जब्त किया गया।
एक व्यापारी ने ही रची थी चोरी की साजिश।
प्रकरण में एक आरोपी, उसी बाजार में दुकानदार है जिसने अपनी उधारी चुकाने के लिए साजिश रचकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 1, 2020 मिलावटी मिठाई, पनीर बनाने वाले डेयरी संचालकों पर होगी रासुका की कार्रवाई
इंदौर : सीएम शिवराज के निर्देश पर गुंडों और खनन माफिया के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ भी […]
July 30, 2021 सीबीएसई 12 वी का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
नयी दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को […]
January 16, 2021 इंदौर की सबसे पहली लाभार्थी आशा पंवार ने कोरोना वैक्सीन को बताया पूरीतरह सुरक्षित
इंदौर : कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत इंदौर में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली जिला […]
February 19, 2023 मातृभाषा का बोलचाल और शिक्षा में अधिक से अधिक हो प्रयोग – वीएस कोकजे
हिन्दी गौरव अलंकरण से अलंकृत हुए डॉ. राजपुरोहित एवं प्रो. द्विवेदी।
मातृभाषा उन्नयन […]
May 1, 2019 मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता यूएनएससी: आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद […]
August 14, 2024 बीजेपी ने स्टेट प्रेस क्लब को राष्ट्रध्वज भेंट कर शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
इंदौर : बीजेपी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ स्टेट प्रेस क्लब, मप्र से […]
January 3, 2022 सहकार भारती की बैठक में किसानों को सोयाबीन की बीमा राशि व बीज अनुदान शीघ्र दिलवाने के प्रस्ताव पारित
इंदौर : सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की अहम बैठक राऊ में आयोजित की गई। बैठक में […]