भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल करने का है मामला।
कांग्रेस का आरोप, भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में की गई है छेड़छाड़।
वीडियो में छेड़छाड़ कर जोड़ा गया है पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा।
बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने रिट्वीट किया था वीडियो।
भोपाल : राहुल गांधी की मप्र से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रायपुर के सिविल लाइन पुलिस थाने में कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा जोड़ा गया है। बीजेपी मप्र मीडिया प्रभारी पाराशर ने इस वीडियो को रिट्वीट किया था। बीजेपी ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था।
लगाई गई गंभीर धाराएं।
बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर दर्ज एफआईआर में उकसाने, षड्यंत्र रचने, दंगा भड़काने के प्रयास से जुड़ी आईपीसी की धाराएं 153 (क), 504, 505(1), 505(2) और 120 बी लगाई गई हैं।
Related Posts
June 22, 2024 देश को विश्वगुरु बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं पत्रकार : राज्यपाल गहलोत
इंदौर में स्थापित हो पत्रकारिता विश्वविद्यालय : उत्तम स्वामी जी।
स्टेट प्रेस क्लब के […]
October 10, 2022 शरद पूर्णिमा पर डॉक्टर्स ने बिखेरी सुरीले गीतों की अमृतमय चांदनी
इंदौर : शरद पूर्णिमा पर जब चांद, बादलों की ओट से निकलकर अमृत बरसाने की जद्दोजहद में […]
July 15, 2020 नहीं रहा अब शिवालयों में भीड़ का डेरा.. शिव का प्रिय मास श्रावण इस बार भक्तों की अनोखी परीक्षा लेने आया है। न ज्योतिर्लिंग के […]
May 31, 2023 आईडीए के मंच पर आईटी, स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को लेकर हुआ सार्थक संवाद
स्टार्टअप एवं आई.टी. कानक्लेव का हुआ सफल आयोजन।
इंदौर : गौरव दिवस सप्ताह के तहत […]
April 6, 2020 कोरोना पर विजय पाने वाले 11 योद्धा अस्पतालों से डिस्चार्ज.. इंदौर : कोरोना संक्रमण पर विजय का सिलसिला शुरू हो गया है। एमआरटीबी अस्पताल से पूरीतरह […]
April 20, 2024 खुले नलकूप, बोरवेल की सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम
कलेक्टर आशीष सिंह ने की अनूठी पहल।
इंदौर : इन्दौर जिले की सीमा में खुले हुए […]
January 17, 2019 2019 की पहली हिट फिल्म बनी ‘ उरी ‘ मुम्बई: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फ़िल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 की पहली हिट फिल्म […]