शिव का प्रिय मास श्रावण इस बार भक्तों की अनोखी परीक्षा लेने आया है। न ज्योतिर्लिंग के दर्शन, न बोल बम की गूँज, न पवित्र नदियों के जल से शिव का जलाभिषेक और न शिवालयों में भजन-कीर्तन की धुन। इसी मनोभावना को डॉ. रीना रवि मालपानी ने कविता में पिरोया है:-
*”कोरोना काल में एक सावन ऐसा भी आया”*
“`कोरोना काल मे एक सावन ऐसा भी आया, जिसने प्रकृति की सुंदरता के बीच अजीब सन्नाटा फैलाया।।
नहीं रहा शिवालयों में अब भीड़ का डेरा, कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा है डर का घेरा।।
नही सुनाई देती चहुं ओर बम-बम भोले की आवाज़, कोरोना ने किया तबाही का ऐसा आगाज़।।
कावड़ यात्रा में उत्पन्न हुआ विघ्न, महादेव कोरोना काल से मुक्ति दो निर्विघ्न।।
ज्योतिर्लिंग के दर्शन को तरसते अभिलाषी दर्शनार्थी, महाँकाल के आशीर्वाद के हम सब है प्रार्थी।।
शिवमानस पूजन से करते अविनाशी विश्वनाथ का ध्यान, उमानाथ हमें कोरोना त्रास से मुक्ति का दो वरदान।।
घर को ही मंदिर में परिवर्तित करते इस साल, कोरोना ने बनाया सबका हाल बेहाल।।
शिव भजनों की आज नहीं सुनाई देती धुन, जिंदगी में अभी चल रही अजीब सी उधेड़बुन।।
सावन में फैली सर्वत्र हरियाली ही हरियाली, नीलकंठ ने तो सर्वहित में पी थी विष की प्याली।।
झूलों की नही दिखती है कहीं इस बार बहार, डॉ. रीना कहती है त्रिलोकीनाथ इस महामारी से लगाओं बेड़ा पार।।“`
*डॉ. रीना रवि मालपानी*
Related Posts
September 9, 2022 धार्मिक प्रसंगों पर आधारित हैं हुकमचंद मिल की तीन झांकियां
इंदौर : कभी इंदौर की शान रहीं कपड़ा मिलें भले हीं बंद हो गई हों, लेकिन उन मिलों के साथ […]
September 22, 2019 हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामला : आरोपी आरती व मोनिका की 27 सितंबर तक बढ़ी पुलिस रिमांड इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी बनाई गई आरती दयाल और मोनिका यादव की […]
March 11, 2021 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त
इंदौर : राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य क्राइम […]
March 1, 2024 इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में उत्साह पूर्ण मतदान
कुल ग्यारह पदों के लिए 37 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में।
इंदौर : अभिभाषकों की […]
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]
July 16, 2023 वैष्णव प्रबंध संस्थान के विद्यार्थियों को बताया गया जी -20 समिट का महत्व
इंदौर : वैष्णव प्रबंध संस्थान, इन्दौर में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सहयोग से इन्दौर […]
May 28, 2021 इंदौर में कोरोना की शीघ्र हो सकती है विदाई, 6 फ़ीसदी से कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की धार कुंद पड़ने लगी है। संक्रमित मामलों में खासी गिरावट आई है। […]