भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए होशंगाबाद रैफर किया गया है। दोनों मृतक व घायल युवक इंदौर के हैं। वे पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे मटकुली-पचमढ़ी रोड पर झिरिया गांव के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि कार स्कीम नंबर 155 निवासी अंकित पुत्र राजू शर्मा चला रहा था। हादसे में अंकित के भाई पुनीत शर्मा पुत्र राजू शर्मा (30) निवासी मरीमाता चौक इंदौर की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल शुभम सिंह की मौत अस्पताल में हुई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए। मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुआ हादसा।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक लापरवाही पूर्वक व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के चलते यह हादसा हुआ। कार चला रहे अंकित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक पुनीत उसका भाई था।
Related Posts
March 11, 2022 निगम प्रशासक ने उपायुक्त व दो बाबुओं को किया निलंबित
इंदौर : नगर निगम में उपायुक्त अरुण शर्मा और स्थापना शाखा के क्लर्क आबिद खान व महफ़ूज खान […]
June 9, 2020 पत्रकारों को 50 लाख के बीमा दायरे में लाया जाए, प्रेस क्लब ने सीएम को सौंपा ज्ञापन इंदौर : प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी की अगुवाई में प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल […]
June 26, 2021 आपातकाल की बरसी को बीजेपी ने काला दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का किया सम्मान
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं काला दिवस कार्यक्रम के प्रभारी हरप्रीतसिंह […]
April 28, 2021 सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में चले पत्थर, पुलिस ने पाया हालात पर काबू, आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई
इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो […]
January 14, 2023 तीन इमली ब्रिज के नीचे मिली अधजली लाश का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
हत्या कर मृतक के शव को जलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना आज़ाद नगर की गिरफ्त में […]
October 27, 2018 आदिवासियों के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे जयस- गोंगपा इंदौर: इस बार के विधानसभा चुनाव में जय आदिवासी युवा संगठन और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी […]
November 6, 2020 उपचुनाव खत्म होते ही फिर बढ़ना शुरू हुए कोरोना संक्रमण के मामले..?
इंदौर : इसे आंकड़ों की बाजीगरी कहें या संयोग पर उपचुनाव खत्म होते ही दो दिन से कोरोना […]