इंदौर : हिंदी दैनिक ‘प्रजातंत्र’ और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट द्वारा १९ से २१ मार्च तक इंदौर में आयोजित किए जा रहे देश के पहले कला-संस्कृति और साहित्य के उत्सव ‘Lit चौक’ की तैयारियां जोरों पर हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ‘Lit चौक’ के लोगो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ‘प्रजातंत्र’ के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा और मृत्युंजय भारत ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी निखिल दवे मौजूद थे। फ़ेस्टिवल कला-संस्कृति-साहित्य पर केंद्रित है। इस तरह के फ़ारमेट पर अभी कोई और कार्यक्रम देश में नहीं हो रहा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, उद्योगपति, खिलाड़ी, ब्यूरोक्रेट से लेकर समाजसेवी एक साथ नज़र आएँ। आयोजन समिति के सदस्य इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इस अनोखे फेस्टिवल को लेकर वे भी रोमांचित हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह फेस्टिवल बेहद सफल आयोजन सिद्ध होगा।
Related Posts
February 22, 2021 वार्ड 35 में 101बुजुर्गों का किया सम्मान। महाप्रसाद भी किया गया वितरित
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता महोत्सव का समापनपंखिड़ा रे ओ पंखिड़ा…, मन […]
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]
March 30, 2023 कलेक्टर ने मंदिर परिसर में हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैया राजा टी ने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर […]
April 3, 2020 रेलवे ने ट्रेन की बोगियों को बनाया आइसोलेशन वार्ड इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग में रेलवे ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है। पश्चिम […]
May 3, 2025 बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
सलूजा को अंतिम विदाई देने बीजेपी - […]
January 29, 2022 जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी […]
October 7, 2021 50 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेंगे गरबा आयोजन, बड़े व्यावसायिक आयोजनों को अनुमति नहीं
इंदौर : मप्र सरकार के निर्देशानुसार अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने […]