बैतूल : निजी अस्पतालों की मनमानी और जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं, इसी बीच प्रदेश में अब वैक्सिनेशन की स्लॉट बुकिंग में भी दलालों ने कब्जा जमा लिया है।इसके चलते लोगों को अब इसकी कीमत देना पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, 18 से 44 साल की उम्र के युवाओं को इन दिनों टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बैतूल में संगठित गिरोह उतर आए हैं, जो टीकाकरण के स्लॉट खुलते ही सारे स्लॉट बुक कर लेते हैं। इसके लिए आरोपियों ने बाकायदा वॉट्सएप ग्रुप बना लिए हैं, जिसके चलते वह लोगों से पैसे लेकर स्लॉट बुक कर रहे हैं। बताय जा रहा है कि वह हर स्लॉट की बुकिंग के एवज़ 800 से 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार।
बता दे, बैतूल पुलिस ने इस गोरखधंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि दिनेश कलमे और नरेंद्र यादव नामक दोनों आरोपियों ने वैक्सीन स्लॉट अवेलेबल नाम से वॉट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसकी मदद से वह स्लॉट बुक करके पैसे कमा रहे थे।आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इन पर आईपीसी समेत आपदा प्रबंधन एक्ट व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उल्लंघन संबंधी मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के नेटवर्क और अब तक की गई वसूली के बारे में तफ्तीश की जा रही है।
Related Posts
July 3, 2021 सज्जन वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
इंदौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर […]
July 11, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं..!
बीसीसीआई दुबई या श्रीलंका में भारत के मैच आयोजित किए जाने का आईसीसी से करेगा […]
December 1, 2024 विद्याधर एवं ज्वालाप्रसाद शुक्ला स्मृति सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ व सक्रिय पत्रकार
छायाचित्र प्रतियोगिता के विजेता भी हुए पुरस्कृत।
इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर […]
March 18, 2022 गुजरात सरकार का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद भगवत गीता
गांधीनगर : चुनाव से पहले गुजरात सरकार ने स्कूलों में श्रीमद भगवत गीता पढ़ाने का फैसला […]
October 25, 2016 मुलायम बोले- चुनाव के बाद तय होगा CM; शिवपाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए अखिलेश, सपा सपोर्टर्स की नारेबाजी लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस […]
April 28, 2022 बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की शुक्रवार को होगी बैठक
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित […]
August 28, 2022 विनीत नवाथे संघ के नए प्रांत कार्यवाह बनाए गए
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। […]