कलेक्टर आशीष सिंह ने की अनूठी पहल।
इंदौर : इन्दौर जिले की सीमा में खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने यह अनूठी पहल करते हुए इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है।
प्राय: नलकूप/बोरवेलों में पानी सुख जाने से संबंधित मकान मालिक / किसान / संस्था द्वारा उक्त अनुपयोगी नलकूपों/ बोरवेल को बिना ढक्कन लगाए खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे खुले नलकूपों में छोटे बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा धारा 144 के अंतर्गत अनुपयोगी व खुले नलकूपों/बोरवेलों को मजबूत ढक्कनों से बंद करने के बारे में आदेश जारी किया गया है। अनुपयोगी नलकूपों / बोरवेल को बिना ढक्कन लगे पाए जाने पर धारा 188 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
आम जनमानस की सुरक्षा एवं उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराए जाने को दृष्टिगत रखते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि इन्दौर जिले की सीमा अंतर्गत ऐसे नलकूप/बोरवेल जो खुले हुए हैं, उनकी सूचना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक जी-12 में व्यक्तिशः अथवा टेलीफोन नम्बर 0731-181 पर एवं अभिनव मिसाल, स्टेनो शाखा मो.न. 9926734403 पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक दी
जा सकती है। सूचना सही पाए जाने पर सम्बंधित को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Related Posts
October 3, 2021 अहिरखेड़ी में चल रही मसाले की फैक्ट्री पर छापा, 24 लाख रुपए से अधिक अमानक मसाला सामग्री की गई जब्त
इंदौर : मिलावटखोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच,थाना द्वारकापुरी […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
January 14, 2024 बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
एक - दूसरे को हल्दी - कुमकुम लगाकर और तिल गुड़ का वितरण कर मकर संक्रांति पर्व की दी […]
December 1, 2020 देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया अहिल्या माता गौशाला परिसर, सैकड़ों भक्तों ने किया दीपदान
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला का परिसर कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली […]
August 16, 2026 जोमेटो बॉय की स्कूटी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद।
इंदौर : थाना अन्नपूर्णा व […]
July 5, 2020 बतोलेबाजी से बाज आए कांग्रेस, राष्ट्रीय मसलों पर रखें गंभीरता- मालू इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को लताड़ लगाते हुए […]
November 4, 2023 जब कढ़ाव में पूरियां तलते नजर आए कैलाश विजयवर्गीय..!
बलाई समाज के सम्मेलन में सपत्नीक शामिल हुए।
इंदौर : 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा […]