भोपाल : उपचुनाव में बीजेपी को मिली भारी सफलता के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नवनिर्वाचित विधायकों से भेंट की। सिंधिया ने उमा भारती से भी मुलाकात की।
इस मौके पर स्थानीय मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि ये जीत जनता की जीत है। वे प्रदेश की जनता को इस विजय के लिए बधाई देते हैं और झुक कर नमन करते हैं। कांग्रेस के टिकाऊ विरुद्ध बिकाऊ जुमले पर सिंधिया का कहना था कि जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दे दिया है। हारे हुए मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज से हारे मंत्रियों की चर्चा हो चुकी है।
सही समय पर होगा मन्त्रिमण्डल का विस्तार।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मन्त्रिमण्डल के विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इसका फैसला सीएम शिवराज लेंगे। उचित समय पर मन्त्रिमण्डल का विस्तार हो जाएगा।
संगठन तय करेगा हारे मंत्रियों का भविष्य।
हारे हुए मंत्रियों को निगम- मंडलों में समायोजित करने के सवाल पर सिंधिया का कहना था कि ये तय करना संगठन का काम है। जिसने मेहनत की है, उसे पार्टी हमेशा तवज्जो देती है।
हारी हुई सीटों की करेंगे समीक्षा।
जिन सीटों पर बीजेपी को हार मिली है, उन सीटों को लेकर जल्द ही समीक्षा करने की बात भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही।
Related Posts
April 1, 2022 16 बार किया लाल सिग्नल का उल्लंघन, 8 हजार रुपए भरना पड़ा जुर्माना
इंदौर : यातायात नियमों का उल्लंघन कर रेड सिग्नल जम्प करना वाहन चालकों को बेहद भारी पड़ […]
June 3, 2022 निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण, किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकते हैं, प्रत्याशी
इंदौर : सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक ख़बर को लेकर निर्वाचन आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया […]
April 30, 2021 माधव सृष्टि कोविड केअर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन, 108 बिस्तरों का बनेगा अस्पताल
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि कोविड केयर वेलनेस सेंटर का भूमिपूजन […]
October 11, 2021 प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है…
अभिनव कला समाज़ में जगजीतसिंह को याद किया गया।
ग़ज़ल गायक संतोष अग्निहोत्री ने सुनाई […]
October 9, 2021 देवास में शारदीय नवरात्रि के दौरान नाइट कर्फ्यू पर राजानी ने जताया ऐतराज
देवास : कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान […]
October 24, 2021 शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
June 18, 2023 वार्ड चुनाव में फेल साबित हुआ कमलनाथ का चुनाव मैनेजमेंट
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 जीतने के बाद […]