इंदौर. लापरवाही के लिए कुख्यात प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एम. वाय. अस्पताल में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, बुधवार सुबह आपातकालीन वार्ड से महिला व पुरुष मरीज को वार्ड में ले जाया जाना था। पर वहां न तो वार्ड बॉय मौजूद था और ना ही स्ट्रेचर। जब परिजनों को कोई उपाय नहीं सुझा तो उन्होंने महिला व पुरुष मरीज को एक ही पलंग पर लिटाया और वार्ड में ले गए।अहम बात ये थी कि महिला व पुरुष मरीज और उनके परिजन एक- दूसरे से पूरीतरह अपरिचित थे पर एमवायएच प्रशासन की बदइंतजामी के चलते उन्हें मजबूरी में एक ही पलंग पर महिला व पुरुष मरीज को वार्ड में ले जाना पड़ा। हैरत की बात ये है कि सामाजिक संस्थाएं कई बार एमवायएच में स्ट्रेचर, व्हीलचेयर आदि दान कर चुकी हैं। बावजूद इसके मरीजों के लिए वक़्त पर स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिलनाा दुर्भाग्यपूर्ण है। हैरत की बात है कि एमवाय प्रशासन को इस बात की जानकारी देने के बाद भी उसका बर्ताव बेहद गैर जिम्मेदाराना था।
Related Posts
May 25, 2021 दिव्यागों को टीकाकरण में नहीं होगी परेशानी, उनके लिए होगा खास इंतजाम
इंदौर : इंदौर ज़िले में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समहू के व्यक्तियों के लिए स्लॉट बुकिंग के […]
July 20, 2021 पोर्न फिल्में बनाकर ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाता था राज कुंद्रा…!
मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को सोमवार रात को […]
November 22, 2021 पेरा बैडमिंटन इंटरनेशनल स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने लगाया पदकों का अंबार
नई दिल्ली : युगांडा पेरा बैडमिंटन इंटरनेशनल स्पर्धा में भारतीय खिलाडियों ने पदकों का […]
June 19, 2023 ध्यान के जरिए भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में ला सकते हैं संतुलन
इंदौर प्रेस क्लब में हृदय आधारित ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : ध्यान ईश्वर तक […]
July 25, 2023 नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन सेंटर का 27 जुलाई को होगा शुभारंभ
एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट में निर्मित है स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन […]
March 16, 2025 न्याय और व्यवस्था का संतुलन, वकील – पुलिस संघर्ष से सीखने योग्य सबक
🔺डॉ. जेम्स पाल🔺।
इंदौर में हाईकोर्ट के सामने जो दृश्य उभरा, उसने न्याय प्रणाली और […]
December 9, 2018 लोकप्रिय नेता होने से मुझपर किया गया हमला- आठवले मुम्बई: मेरी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोग मुझसे नाराज हो सकते हैं। संभवतः इसी कारण […]