इंदौर को मिलेगी बड़ी सौग़ात।
इंदौर : कनचनबाग क्षेत्र में निर्मित शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 14 नवंबर तक बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट प्रारंभ हो जाएगी। सांसद शंकर लालवानी और संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस संबंध में चल रहे कार्यों का अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।
10 बेड रहेंगे बोन मेरो यूनिट में।
डॉ. ए.डी. भटनागर ने बताया कि इस यूनिट का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इस यूनिट में बनाए जाने वाले कुल 10 बेड में से पाँच बच्चों के लिए आरक्षित रखे जाएं और शेष पाँच अन्य के लिए उपलब्ध रखे जाएं।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी डॉक्टर्स और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य द्रुतगति से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त राजस्व रजनीश कसेरा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला भी उपस्थित थे।
Related Posts
May 28, 2024 तंबाखू जनित उत्पादों के सेवन से होने वाली व्याधियों पर कार्यशाला में डाला गया प्रकाश
आईएमए इंदौर शाखा ने किया था तंबाखू नियंत्रण वर्कशॉप का आयोजन।
आय एम ए इंदौर द्वारा […]
December 25, 2020 नाइट कर्फ्यू हटाने का निर्णय कोरोना संक्रमण के फिर बढ़ने का बन सकता है सबब..?
इंदौर : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]
April 12, 2021 खंडवा में भी पुलिस की हैवानियत आई सामने, संक्रमित युवक और परिजनों की डंडों से की पिटाई, गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
खंडवा: इंदौर के बाद खंडवा में भी पुलिस की हैवानियतसामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के […]
July 29, 2024 महादेव बेटिंग ऐप घोटाले का सबसे बड़ा बुकी गिरफ्तार
जांच में 5200 करोड़ के वित्तीय लेनदेन का मिला सबूत।
गुजरात : गुजरात पुलिस को महादेव […]
February 4, 2022 अब पोस्टमैन के जरिए बनवाया जा सकेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
भोपाल : अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर व परिवार पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रदेश […]
July 23, 2020 लगातार मिल रहे हैं संक्रमित मरीज, फिलहाल लॉकडाउन से प्रशासन का इनकार इंदौर : कोरोना का बढ़ता संक्रमण इंदौर को पुनः लॉकडाउन की ओर धकेल रहा है। भोपाल में तो 24 […]