इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया। इस बात को देखते हुए पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल से संपर्क साधा और भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग की।
विमान के लैंड होते ही यात्री को उतारकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए रवाना किया गया। यात्री को अस्पताल भिजवाने के बाद फ्लाइट अपने गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उधर अस्पताल ले जाते हुए यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसका शव निजी अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया गया। फिलहाल मृतक यात्री की नाम पता नहीं चल सका है।
Facebook Comments









