परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नए साल में 1 जनवरी को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार सम्हालते ही मंत्री सिलावट ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 की अवधारणा “हर खेत को पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प” अनुसार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को साकार करने हेतु तेज गति से निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उक्त संकल्प में ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में माधवराव सिंधिया परियोजना, छिंदवाड़ा क्षेत्र में पेंच डायवर्शन योजना, पन्ना में रुंझ व मंझगाव मध्यम योजनाएं, श्योपुर में चेतीखेड़ा परियोजना और सतना व रीवा में बहुती नहर परियोजना शामिल है।
मंत्री सिलावट ने विभाग में दिवंगत अधिकारियों/कर्मचारियों के परिवार के आश्रित नामांकित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उक्त सभी परिवारों के सदस्यों का भरण पोषण हो सके इसके लिए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए।
Related Posts
December 25, 2022 इतनी बड़ी रंगोली को दिमाग में बिठाकर धरातल पर उतारना आसान नहीं
वर्षा की विशाल रंगोली का अवलोकन करने के बाद बोले उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत व कला […]
July 6, 2025 डॉ.अनुराग की स्मृति को समर्पित होगी स्पंदन की संगीत महफिल
13 जुलाई को रवींद्र नाट्य गृह में होगा कार्यक्रम 'अनंत अनुराग' ।
संगीत में रुचि रखने […]
November 28, 2023 विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे महापौर भार्गव
वायु गुणवत्ता में सुधार और लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर देंगे […]
January 8, 2024 इंदौर ने स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश को नई राह दिखाई है
हेल्थ ऑफ इंदौर की तर्ज पर पूरे देश में होगा प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे-केन्द्रीय […]
March 22, 2023 राजेंद्रनगर में हजारों लोगों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
गायन - वादन की दी गई प्रस्तुति, की गई भव्य […]
March 26, 2022 लोक साहित्य, यायावरी, कला आदि भी साहित्य के अंग हैं
इंदौर : प्रकृति हमारी सबसे बड़ी सर्जना है। नदी, पेड़, पहाड़, झरने, पशु पक्षी, धरती व […]
January 18, 2022 अभिनेत्री सारा अली ने खजराना गणेश मंदिर में की पूजा- अर्चना
इंदौर : अभिनेत्री सारा अली खान सोमवार शाम खजराना गणेश मंदिर पहुंची। एक आम लड़की की तरह […]