परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गति लाने के दिए निर्देश।
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नए साल में 1 जनवरी को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार सम्हालते ही मंत्री सिलावट ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 की अवधारणा “हर खेत को पानी उपलब्ध कराना हमारा संकल्प” अनुसार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को साकार करने हेतु तेज गति से निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उक्त संकल्प में ग्वालियर व चंबल क्षेत्र में माधवराव सिंधिया परियोजना, छिंदवाड़ा क्षेत्र में पेंच डायवर्शन योजना, पन्ना में रुंझ व मंझगाव मध्यम योजनाएं, श्योपुर में चेतीखेड़ा परियोजना और सतना व रीवा में बहुती नहर परियोजना शामिल है।
मंत्री सिलावट ने विभाग में दिवंगत अधिकारियों/कर्मचारियों के परिवार के आश्रित नामांकित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उक्त सभी परिवारों के सदस्यों का भरण पोषण हो सके इसके लिए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए।
Related Posts
October 26, 2020 अन्नपूर्णा आश्रम में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति
इंदौर : शहर के दक्षिण- पश्चिम क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी […]
November 22, 2018 मोदी सरकार के कामकाज पर लड़ा जा रहा मप्र का चुनाव इंदौर: ये पहली बार हो रहा है जब मप्र के विधानसभा चुनाव में सड़क, बिजली और पानी कोई मुद्दा […]
August 16, 2020 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाला जालसाज गिरफ्तार उज्जैन : stf ने बड़े आईपीएस अधिकारी के नाम पर ठगी करनेवाले इंदौर निवासी जालसाज को […]
September 29, 2020 कलियुग के पाप, ताप और सन्ताप नष्ट करने की कथा है भागवत- चैतन्य महाराज
इंदौर : शरीर के रोग तो डाॅक्टर दूर कर देते हैं लेकिन मन के रोग भागवत से ही दूर हो सकते […]
February 7, 2025 नकली नोट छपकर बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
इंदौर : नकली नोट चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का, पुलिस थाना लसूड़िया इंदौर ने पर्दाफाश […]
March 18, 2021 अब विवाहित पुत्रियों को भी मिल सकेगी अनुकम्पा नियुक्ति
जबलपुर : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शादीशुदा बेटियों के लिए भी अनुकंपा नियुक्ति का रास्ता […]
January 17, 2024 रिलायंस जियो ने पेश किया लुभावना रिपब्लिक डे ऑफर
2999 रु के रिचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका।
ऑफर 31 जनवरी तक जारी […]