इंदौर : जिला प्रशासन 21 अक्टूबर से शून्य शक्ति अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत लम्बित प्रकरणों का निपटारा करने के साथ नए प्रकरण पंजीबद्व किये जाएंगे।
एडीएम अजय देव शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में पत्रकार वार्ता के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के तमाम पटवारी अपने – अपने हलके में जाकर ग्रामीणों व किसानों से बटवारा,नामांतरण के साथ मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, वारिसों के नाम जोड़ने आदि की जानकारी एकत्रित करेंगे। तमाम जानकारी पंजीबद्व कर सम्बन्धित तहसीलदार व नायब तहसीलदर को सौप दी जाएगी। तहसीलदार नवम्बर- दिसंबर में पंजीबद्ध राजस्व प्रकरणों का निराकरण करेंगे।
एडीएम श्री शर्मा ने बताया संशोधित ऋण पुस्तिकाओं का वितरण जनवरी 2020 में किया जाएगा।
2300 प्रकरण हैं लम्बित।
एडीएम अजय देव शर्मा ने बताया जिले में फिलहाल कुल 2300 बंटवारा, नामांतरण सम्बन्धी प्रकरण लम्बित हैं। इसके अलावा शून्य शक्ति अभियान के तहत 10 हजार नए प्रकरण पंजीबद्ध होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले अविवादित मामलों का निराकरण होगा उसके बाद विवादित मामलों को हाथ में लिया जाएगा।
संशोधित लक्ष्य की आधी हो चुकी है वसूली।
एडीएम शर्मा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में दिए गए राजस्व वसूली के संशोधित लक्ष्य में से करीब आधी राशि (21 करोड़ रु.) वसूल की जा चुकी है। शेष 20 करोड़ की वसूली भी जल्द कर ली जाएगी।
Related Posts
February 8, 2022 दीप रोशन करने के साथ इंदौर की बेटी को दी गयी सुरमयी श्रद्धांजलि
इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद […]
March 30, 2025 जनसंख्या के बढ़ते असंतुलन को दूर करने के लिए तीन बच्चों को जन्म दे हिंदू परिवार
बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद […]
March 11, 2023 इंदौर जिला कांग्रेस की कमान पुनः सदाशिव यादव को, शहर अध्यक्ष का मामला अधर में..!
नई दिल्ली : एआईसीसी ने इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति […]
April 18, 2020 लॉकडाउन में सब्जी बेचना पड़ा महंगा, नगर निगम ने जब्त की दो ट्रक सब्जी इंदौर : लॉकडाउन में दुकान खोलकर खुले रूप से सब्जी बेचना एक विक्रेता को महंगा पड़ा। सूचना […]
September 12, 2022 इंदौर के सभी एड्रेस डिजिटल होंगे, स्मार्ट सिटी का होगा स्मार्ट पता
स्मार्ट सिटी व पता डॉट कॉम के मध्य हुआ एमओयु साइन।
इंदौर : स्मार्ट सिटी के साथ ही […]
February 14, 2025 पीडीएस चावल की कालाबाजारी के मामले में 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
दिनांक 11-02-2025 को रेवती रेंज रोड पर सतीश मित्तल के गोदाम से खाद्य विभाग ने 800 बोरी […]
February 3, 2020 रंग ए महफ़िल के मंच पर गूंजे येशुदास और सुरेश वाडकर के गीत इंदौर: संस्था रंग ए महफ़िल ने रविवार शाम डीएवीवी सभागार में लीक से हटकर दो अजीम गायकों के […]