कलेक्टर इलैया राजा टी की उपस्थिति में संपन्न हुई पहली जनसुनवाई।
इंदौर : नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी की उपस्थिति में पहली जनसुनवाई मंगलवार को सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं की सुना और उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया। ऐसी समस्याएं जो मौके पर निराकृत नहीं हुई उनके निराकरण के लिए समय-सीमा तय की गई। कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा कि जनसुनवाई उनकी पहली प्राथमिकता है। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित हल हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और उनका सहानुभूतिपूर्वक सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर जनसुनवाई की व्यवस्थाओं को आवेदकों के अनुकूल बनाया गया।उनके बैठने की कतारबद्ध व्यवस्था की गई। साथ ही दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई।
ढाई सौ से अधिक प्राप्त हुए आवेदन।
मंगलवार को जनसुनवाई में लगभग 250 आवेदकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर इलैया राजा टी सहित अन्य अधिकारियों को बताई। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को बुलाकर हाथों-हाथ समस्याओं के निराकरण के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया।
Related Posts
May 23, 2021 नेमा ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री से की डीन की शिकायत, मरीजों के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री […]
January 12, 2019 25 साल बाद फिर साथ आए एसपी- बीएसपी, कांग्रेस को किया दरकिनार लखनऊ : यूपी में 25 साल पुराना इतिहास फिर दोहराया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए […]
May 2, 2021 प्रभारी मंत्री ने मरीजों के परिजनों की अब जाकर ली सुध, आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कोविड अस्पतालों के बाहर कई दिनों से धूप में तप रहे भूख- प्यास से बेहाल मरीजों […]
August 23, 2020 50 वर्ष पूर्व 49 दिन चला था नर्मदा को इंदौर लाने का आंदोलन..! *कीर्ति राणा।*
इंदौर : जिस तरह राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या कर गंगा नदी को पृथ्वी पर आने […]
November 9, 2023 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त करवाएगी कांग्रेस..!
अपने वचन पत्र में कांग्रेस ने किया है वादा।
जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोले […]
May 10, 2019 आशियानें उजाड़ने वालों को सबक सिखाने का वक़्त आ गया है- संघवी इन्दौर: कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी गुरुवार को भाजपा के गढ़ समझे जाने वाले विधानसभा […]
February 13, 2022 सितारों से सजी ख्वाजा साहब की चादर शरीफ का निकला जुलूस
इंदौर : ख़्वाजा गरीब नवाज के उर्स के तहत बीती शाम बम्बई बाज़ार क्षेत्र में ख्वाजा साहब की […]