इंदौर : बीते तीन- चार दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यही नहीं टेस्टिंग क्षमता बढ़ने के बावजूद बैकलॉग भी बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आनेवाले दिनों में फिर कोरोना मरीजों की तादाद में एकदम उछाल आ सकता है।
91 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए 12 मई के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कुल 1375 सैम्पल्स जांच हेतु भेजे गए थे, इनमें से 1026 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 935 सैम्पल निगेटिव पाए गए हैं, जबकि 91 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 17115 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 2107 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
3 और मौत, अब तक 95 ने गवांई जान।
कोरोना संक्रमण से पीड़ित 3 और मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से होनेवाली मौतों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।
48 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे..
कोरोना से ग्रसित मामले बढ़ रहे हैं, ये सच है पर बड़ी तादाद ऐसे मरीजों की भी है जो कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। मंगलवार 12 मई को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 48 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें जोड़कर कोरोना को परास्त करने वालों की तादाद 974 हो गई है, जो करीब 46 फीसदी है। 1038 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
Related Posts
July 11, 2022 खजराना निवासी दो भूमाफिया भाइयों पर पुलिस ने घोषित किया इनाम
इंदौर : शहर के खजराना दरगाह के सामने तालाब के पास में रहने वाले भूमाफिया भाइयों की […]
March 18, 2019 पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना जरूरी- जनरल बख्शी इंदौर: टीवी डिबेट्स में जनरल बख्शी को बेबाकी के साथ अपनी बात रखते हुए कई बार सुना है। […]
May 4, 2019 कांग्रेस की वादाखिलाफी से किसानों पर दोहरी मार इंदौर: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जगह- जगह […]
September 20, 2022 हरा – भरा मध्यप्रदेश गीत की युवा मोर्चा ने की लॉन्चिंग
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हरा-भरा मध्य प्रदेश को लेकर गीत […]
October 4, 2020 साईं भक्तों ने साईं धाम की गौशाला में किया गौमाता का दान
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर की गौशाला को पुरूषोत्तम मास के […]
October 26, 2022 खरगोन में डीजल टैंकर में धमाका, जिंदा जली युवती
8 बच्चों सहित 20 घायल, गंभीर घायल इंदौर रेफर।
खरगोन : बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से […]
November 29, 2021 मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान
इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां […]