इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक को सुधारने में जुटी पुलिस की पैनी नजरों से ऑटोरिक्शा चालकों की चालाकी नहीं छुप सकी। मोर लगाकर या कपड़ा डालकर ऑटो चलाने वाले चालकों की पुलिस ने धरपकड़ की।
नम्बर प्लेट के आगे मोर लगाकर छुपाया नम्बर।
ट्रैफिक पुलिस की चैकिंग के दौरान सूबेदार सुरेंद्र सिंह ठाकुर व आरक्षक देवेंद्र सिंह ने गांधी चौक रीगल तिराहे पर ऐसे ऑटो को पकड़ा, जिसके द्वारा नंबर प्लेट के आगे मोर लगाकर नंबर छिपाने का प्रयास किया गया था। इसी के साथ एक ऐसे ऑटो को भी पकड़ा गया जिसके द्वारा कपड़ा डालकर नंबर छुपाया गया था। उक्त ऑटो के पूर्व के लंबित चालान चेक करने पर पाया गया कि ऑटो क्रमांक MP09-R-4530 पर पूर्व में सात ई-चालान भी लंबित हैं, जिनका मौके पर भुगतान करवाया गया |
ऑटो ड्राइवरो द्वारा आरएलवीडी के कैमरों से बचने के लिए यह कारनामा किया गया था, इसलिए इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन द्वारा सभी अधिकारियों, जवानों को निर्देशित किया गया है कि यातायात नियमों का पालन करने वाले, जिम्मेदारी से वाहन चलाने वालो के मददगार बने, परंतु लापरवाही पूर्वक, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। खुद सुरक्षित रहें , दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।
Related Posts
November 14, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए इंदौर के बाशिंदे।
लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया […]
December 10, 2020 नड्डा और विजयवर्गीय के काफिले पर हमले से बीजेपी कार्यकर्ताओं में छाया आक्रोश, फूंके ममता के पुतले
इंदौर : पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के भतीजे के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में […]
January 3, 2020 राजनैतिक साजिश के तहत सीएए को लेकर फैलाई गई भ्रांतियां इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर किये जा रहे भ्रामक प्रचार की […]
December 26, 2024 निगमकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर
गाय के अवैध बाड़े तोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की थी मारपीट व गाडियों में […]
May 14, 2024 इंदौर लोकसभा सीट पर 61.75 रहा मतदान का प्रतिशत
पिछले चुनाव से करीब सवा सात फीसदी कम हुई वोटिंग।
प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस ने […]
March 7, 2025 लोक अदालत में 16 हजार मामलों के निराकरण हेतु 81 खंडपीठों का गठन
इन्दौर : इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते के साथ निराकरण के लिये 8 […]
March 11, 2023 एबी रोड पर गणपति घाट में भयावह हादसा, दो लोग जिंदा जले
ब्रेक फेल होने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों से टकराया ट्राला।
ट्राले सहित तीन […]