युवाओं को नई सोच के साथ कार्य करना चाहिए – हार्डिया

  
Last Updated:  September 3, 2022 " 06:21 pm"

इन्दौर : ‘‘देश तेजी से बदल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण इकाई युवा पीढ़ी है, इन्हें नई सोच के साथ कार्य करना चाहिए। आज विदेशों में भी भारत के युवाओं की योग्यता को माना जा रहा है।’’ ये विचार पूर्व मंत्री एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अधिष्ठापन कार्यक्रम ‘‘ज्ञानोदय – 2022’’ में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आयोजित इस अधिष्ठापन कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति राजेन्द्र जैन ने की। इस अवसर पर देवेन्द्रकुमार मुछाल, मनोहर बाहेती, देवेन्द्रकुमार नागर और वैष्णव ट्रस्ट के ट्रस्टी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। अतिथि स्वागत वैष्णव ट्रस्ट समूह के अध्यक्ष पसारी, मुछाल, बाहेती एवं नागर द्वारा किया गया। स्वागत उदबोधन प्राचार्य डॉं. परितोष अवस्थी ने दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्रतिभावान विद्यार्थियों का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 600 से अधिक नव प्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा इस मौके पर रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. विभोर ऐरन ने किया। आभार शासी निकाय सचिव देवेन्द्रकुमार नागर ने माना।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह अरविन्द गुप्ता एवं महेश चिमनानी ने भेंट किए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *