इंदौर : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गौशाला पर सुबह से शाम तक गौ भक्तों का मेला जुटा रहा । निरोगी काया एवं वायरस के संक्रमण से सुरक्षा की कामना के साथ बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने गौपूजन एवं गौसेवा के बाद प्रदेश के एकमात्र सप्त गौमाता मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन भी किए। अनेक भक्तों ने अपने वजन के बराबर अनाज, हरा चारा, गौ आहार, गौग्रास लड्डू, गुड़, तिल आदि का दान किया। गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि गौभक्तों की सुविधा के लिए यहां गौदान, तुलादान, पक्षी तीर्थ के लिए अन्नदान की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। अहिल्यामाता गौशाला में पिछले कई वर्षों से यह परंपरागत त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान गौसेवा के विभिन्न संकल्पों के साथ ही सेवाकार्य भी किए गए। अनेक गौभक्तों ने परिवार सहित गौशाला आकर यहां की स्वच्छता, गौसेवा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए गौशाला प्रबंध समिति को बधाई देते हुए शुभाशीष दिए।
Related Posts
October 25, 2016 डेवलप करें ये स्किल्स, घर बैठे कर सकेंगे वेब डिजाइनिंग करियर डेस्क।क्या आप को कम्प्यूटर चलाने का शौक है ? क्या आपको लगता है कि आप क्रिएटिव हैं […]
March 2, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान
पीएम मोदी पुनः वाराणसी से चुनाव लडेंगे।
मप्र की 24 सीटों पर भी घोषित किए […]
July 12, 2023 हरियाली अमावस्या पर पर्यावरण मित्र अभियान के तहत रोपे जाएंगे एक लाख पौधे
शहर के प्रबुद्धजन व सहयोगी संस्थाओ ने पर्यावरण मित्र अभियान के तहत पौधारोपण का लिया […]
April 10, 2022 गीताभवन में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
इंदौर : रामनवमी के उपलक्ष्य में गीताभवन स्थित राम दरबार मंदिर पर दिव्य और मनोहारी […]
December 8, 2019 अखंड वेदांत संत सम्मेलन के घर- घर बांटे जा रहे निमंत्रण इंदौर : 52 वा अखिल भारतीय अखंड वेदांत संत सम्मेलन 12 से 17 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा […]
October 19, 2024 जिला परियोजना समन्वयक को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शीला मेरावी को एक लाख रुपए की […]
January 27, 2021 कोरोना संक्रमण के सिमटने का क्रम जारी, केवल 21 नए संक्रमित मामलों की हुई पुष्टि
इंदौर : कोरोना वायरस के सिमटने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जितने […]