इंदौर : ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार सिमट रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि मई अंत तक कोरोना के मामले घटकर 1 फ़ीसदी तक आ सकते हैं। रविवार 23 मई को संक्रमित मामलों की संख्या 8 फ़ीसदी रह गई। अस्पतालों में भर्ती कोविड के मरीजों की तादाद में भी खासी कमी आई है।
773 नए संक्रमित मिले।
रविवार को 5960 आरटी पीसीआर और 3462 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9522 की टेस्टिंग की गई। 8705 निगेटिव पाए गए। 773 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 29 रिपीट पॉजिटिव निकले, जबकि 15 सैम्पल खारिज किए गए।
14 लाख से ज्यादा सैम्पलों की हुई टेस्टिंग।
आज दिनांक तक की बात करें तो
14 लाख 4 हजार 328 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 46 हजार 074 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इनमें से 90 फ़ीसदी ठीक भी हो गए हैं।
602 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 602 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 34 हजार 912 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं।9850 का इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की मौत।
रविवार को 5 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1312 मरीज कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
August 30, 2022 लाल सिग्नल क्रॉस करना कार चालक को पड़ा भारी, नौ हजार रूपए की लगी चपत
इंदौर : लाल सिग्नल का उल्लंघन करना वाहन चालकों की जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है, बावजूद […]
February 27, 2021 बड़े भैया की तबीयत का हाल जानने पहुंचे वासनिक, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन- पूजन
इंदौर : दो दिन के मालवा- निमाड़ के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश […]
April 16, 2019 सुरवन्दन सम्मान से नवाजे जाएंगे ज्योतिराम अय्यर इंदौर: वर्ष 2019 का सुर वंदन सम्मान नागपुर के ख्यात गायक ज्योतिराम अय्यर को दिया जाएगा। […]
October 26, 2020 विद्याधाम पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ 108 दीपों से की गई महाआरती
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा […]
October 25, 2016 Deepika Padukone से Sonam Kapoor तक ये फैशनीस्ताज़ भी करती हैं फैशन गलतियां! OMG! What Was Deepika Padukone Thinking With This Outfit? Plus: Other Worst Dressed […]
September 26, 2021 2 व 3 अक्टूबर को इंदौर में विशेष प्रस्तुतियां देंगे संगीतकार अमिताभ मिश्र
इंदौर : ख्यात कवि पं.भवानीप्रसाद मिश्र के सुपुत्र संगीतज्ञ अमिताभ मिश्र (दिल्ली) दो […]
September 23, 2020 साढ़े चार सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, 7 ने गंवाई जान इंदौर : जिले में कोरोना का संक्रमण जिस तेजी के साथ पैर पसार रहा है, वह हैरत में डालने […]