हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, वापसी में समय पर रवाना हुई ट्रेन।
अहमदाबाद : हाल ही में प्रारंभ हुई नई पीढ़ी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों का झुंड पटरी पर आ गया, जिससे ये हादसा हुआ। कुछ भैंसों की इसमें जान चली गई ।हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट रुकी रही।
इंजन के अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने गुरुवार को प्रातः करीब 11:15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच में रेल लाइन पर भैंसों का झुंड आ गया। इसके चलते इंजन का आगे का थोड़ा सा हिस्सा डैमेज हुआ। उसे ठीक कर लिया गया है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वापसी में गाड़ी गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से मुंबई सेंट्रल के लिए समय पर रवाना हुई।
बता दें कि वंदे भारत सर्वसुविधायुक्त हाई स्पीड ट्रेन है। गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई जा रही इस ट्रेन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
Related Posts
August 12, 2021 पलक झपकते ही लोगों के मोबाइल उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, कई मोबाइल किए जब्त
इंदौर : राह चलते लोगों के साथ मोबाइल कटिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश, 18 […]
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
March 3, 2025 लोक अदालत और मध्यस्थता को लेकर जनजागृति के लिए आयोजित हुई मैराथन
बच्चों से लेकर बुजुर्गों सहित न्यायाधिपति,अधिवक्ता, अधिकारी,नागरिकों ने लिया […]
November 30, 2023 लाल सिग्नल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस हमेशा के लिए होंगे निरस्त
कलेक्टर ने आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को जारी किए निर्देश।
अब तक 2750 लायसेंस […]
June 16, 2021 हाइकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 10 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और […]
September 12, 2020 सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई इंदौर : जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर […]
June 24, 2023 कारोबारी को सभी व्यवसाय स्थलों पर खाताबाही और अन्य संबंधित रजिस्टर रखना जरूरी
टीपीए द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ।
इंदौर : जीएसटी लागू होने के बाद इस […]